राजनीति

#अपराध

November 7, 2024

हिमाचल : युवक ने महिला सफाई कर्मी से की नीचता, बकाया शुल्क मांगने गई थी बेचारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women sanitation worker beaten boy chamba himachal pradesh
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला सफाई कर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। घटना के वक्त महिला डोर टू डोर कूड़ा उठाने गई हुई थी। महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट किराए के कमरे में रह रहे एक युवक द्वारा की गई है।

महिला सफाई कर्मी की मारपीट

इस घटना में महिला सफाई कर्मी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। महिला को इलातज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार साल का मासूम हुआ अनाथ, पहले पिता और अब चल बसी मां

युवक को बताया लंबित कूड़ा बकाया

बताया जा रहा है कि महिला सुबह जुलाहकड़ी में डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच उसने किराये के कमरे में रह रहे एक युवक को लंबित कूड़ा शुल्क के बारे में बताया। इस पर युवक भड़क गया और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

आग बबूला हो गया युवक

वहीं, जब महिला ने उसे जवाब दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और युवक ने गुस्से में आकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक ने महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट की। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को छुड़वाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : अंग्रेजी टीचर की काली करतूत, क्लास में छात्रा के साथ की गंदी हरकत

महिला को आईं गंभीर चोटें

इस घटना में महिला को काफी गंभीर चोटें आईं- जिसके चलते स्थानीय लोगों द्वारा महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। घायल महिला की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है- जो कि गांव दरकेटी की रहने वाली है और नगर परिषद के सफाई ठेकेदार के अधीन काम करती है। मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला और स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख