राजनीति

#अपराध

April 24, 2024

'मेरी बहन छत से गिरी नहीं बल्कि उसे फेंका गया' : CCTV फुटेज आया सामने

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women roof body karsog gutkar mandi himachal pradesh
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बीते कुछ दिन पहले हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।

छत से फेंक कर की गई है हत्या

मृतका मीनाक्षी की बहन मुस्कान ने कहा कि उनकी बहन की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है। जबकि, उनकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती है और ना ही उसकी बहन छत से गिरी है। उसे छत से फेंक कर उसकी हत्या की गई है।

बार-बार बयान बदल रहे ससुराल वाले

मुस्कान ने कहा कि मीनाक्षी के ससुराल वाले बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। जबकि, सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उसने कहा कि पुलिस इसमें ठीक से जांच नहीं कर रही है। कई बार दबाव डालने के बाद आज 9 दिन बाद पुलिस द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने मीनाक्षी को इंसाफ देने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही दोषियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

अभी तक नहीं की गई कोई भी गिरफ्तारी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। इस घटनाक्रम की दो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मगर दो फुटेज में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज को भी सही ढंग से खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

क्या है मामला

बता दें कि 30 वर्षीय मीनाक्षी का मायका मंडी जिला के करसोग में है। चार साल पहले उसकी शादी गुटकर में प्रिंस नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। मीनाक्षी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। 15 अप्रैल को मीनाक्षी की छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। मीनाक्षी के ससुराल वाले बिना पुलिस को जानकारी दिए मीनाक्षी का अंतिम संस्कार करवाने जा रहे थे। मगर मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का शक जाहिर किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख