राजनीति

#अपराध

November 26, 2024

हिमाचल : महिला प्रधान से दो सगे भाइयों ने की मारपीट, उप प्रधान को भी पीटा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women panchayat head beaten two real brothers kotla shimla himachal pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान और उप प्रधान के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। दोनों पर ये हमला मासिक बैठक के दौरान हुआ है। बैठक में मौजूद दो सगे भाइयों ने महिला प्रधान और उप प्रधान पर जानलेवा हमला किया है।

महिला प्रधान से की मारपीट

महिला प्रधान ने दोनों भाइयों के खिलाफ सुन्नी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और जल्द से जल्द दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : तीन हफ्ते से लापता थी महिला, खाई में मिली सड़ी-गली देह- मची चीख-पुकार

मासिक बैठक में हंगामा

शिकायकर्ता महिला अंजना ने बताया कि वो कोटला गांव की पंचायत प्रधान है। उसने बताया कि बीते कल पंचायत की मासिक बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान पंचायत के सरकारी काम को लेकर बात चल रही थी। पंचायत की बैठक बेहद शांतिपूर्वक तरीके से चल रही थी।

दो सगे भाइयों ने किया जानलेवा हमला

इसी बीच दुलीचंद और उसके भाई दिनेश कुमार ने सरकारी काम को रुकवाने के उद्देश्य से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला प्रधान और उप प्रधान सूरज प्रकाश को चोटें भी आई हैं। सगे भाइयों की बदसूलकी को लेकर महिला प्रधान ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर जाने के लिए निकला था युवक, भाई को बेसुध पड़ा मिला वहीं, पुलिस ने महिला प्रधान की शिकायत के आधार पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने दोनों भाइयों के खिलाफ BNS की धारा 132, 121(1), 221, 224, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख