राजनीति

#अपराध

April 27, 2024

हिमाचल: महिला बैंक अधिकारी संग तीन साथियों ने की नीचता, FIR दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women bank officer zero fir harassment dehradun shimla solan
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से यौन उत्पीड़न का एक मामला सामना आया है। यहां एक महिला बैंक अधिकारी ने बैंक के तीन सहयोगी अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

केबिन में बुलाकर की गलत हरकत

महिला का आरोप है कि बैंक में ड्यूटी के दौरान उसे केबिन में बुलाकर उसके साथ गलत हरकतें की गई हैं। महिला ने तीनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

घर तक करते थे पीछा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2023 में उसकी तैनाती देहरादून में थी। इस दौरान बैंक अधिकारी अमित दत्ता, नरेश कुमार और दयानंद करदम ने उसे काफी परेशान किया। यह भी पढ़ें: चुनावों के बीच CM सुक्खू ने बताई डेट: जानें, महिलाओं के खाते में कब आएंगे 3000 कई बार वह उसका पीछा भी करते थे। इस समय महिला और तीनों बैंक अधिकारी हिमाचल प्रदेश में कार्यरत है। महिला राजधानी शिमला के एक बैंक में कार्यरत है।

छुट्टियां भी कर दी रद्द

महिला ने बताया कि मई 2023 में तबीयत खराब होने के चलते उसने छुट्टियों की अर्जी डाली थी। मगर उन्होंने उसकी छुट्टियां भी रद्द कर दी और उस पर बैंक आने का दबाव बनाया। इसके बाद जब उसने वापस ड्यूटी ज्वाइन की तो अमित दत्ता ने उसे केबिन में बुलाकर उसके साथ गंदी हरकत की। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ससुराल वालों ने बस से खींच कर नीचे उतारा दामाद, फिर की जम कर धुनाई

नौकरी से निकलवाने की दी धमकी

वहीं, जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसे नौकरी से निकलवाने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला ने इस बारे में शिकायत भी की, लेकिन तीनों अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच महिला और तीनों अधिकारियों का तबादला हिमाचल प्रदेश में हो गया। यह भी पढ़ें: पालमपुर में फिर चली दराट: स्टांप वेंडर का पूरा परिवार अस्पताल ले जाया गया

3 बैंक अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वसंत विहार पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामला सोलन, हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख