#अपराध

December 11, 2024

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के विभाग का रिकॉर्ड विजिलेंस ने किया जब्त, जानें क्या है मामला

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जल शक्ति विभाग के जिला मंडी स्थित बग्गी कार्यालय पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच विजिलेंस ने शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने अब तक कुल 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध टेंडरों का पता लगाने के बाद उनसे संबंधित दस्तावेज मंगवाए जाएंगे।

संबंधित अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच

जानकारी के अनुसार, सरकार से अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस ने इस मामले में सक्रियता दिखाई है। प्रारंभिक जांच में टेंडरों की अनुमानित लागत, आवंटन की प्रक्रिया और संबंधित लाभार्थियों की जानकारी जुटाई गई है। यह भी पढ़ें : HRTC बस में छात्र से हीटर का वसूला किराया, कंडक्टर ने 264 रुपए टिकट काटा किसी भी अनियमितता का संकेत मिलने पर विस्तृत जांच होगी। जिसमें संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

ठेकेदार ने लगाए थे टेंडर भ्रष्टाचार के आरोप

बात दें कि, सुंदरनगर के एक ठेकेदार ने बग्गी कार्यालय में टेंडर आवंटन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपों में दावा किया गया कि विभागीय अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की और चहेतों को फायदा पहुंचाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना पैसे दिए होटल से भागा पर्यटक, रास्ते में पुलिस ने ऑनलाइन भरवाया बिल शिकायत में पिछले वित्तीय वर्ष में हुए निविदा आवंटन और बजट उपयोग पर भी सवाल उठाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने बग्गी कार्यालय पर छापेमारी की थी, जिसके बाद वहां तैनात अधिशाषी अभियंता का तबादला कर दिया गया।

उच्च अधिकारियों भी हो सकती है जांच

DSP विजिलेंस मंडी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच नियमानुसार की जा रही है। संदिग्ध टेंडरों से जुड़े दस्तावेज और डाटा का गहन अध्ययन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल समेत नाले में पड़ा मिला व्यक्ति, अस्पताल भी नहीं पहुंचा बेचारा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में गड़बड़ियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और मामले में पूर्व अधिशाषी अभियंता को भी शामिल किया जा सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख