ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां नंगल बट्ट स्थित पोल्ट्री फार्म के मालिक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कि संतोषगढ़ का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अजय अपने पोल्ट्री फार्म नंगल बट्ट में था। वहीं, रविवार सुबह जब उसका और एक महिला पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो उन्होंने अजय का शव फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुनार ने कमरे में दे दी जान, पत्नी बोली-कर्जदार कर रहा था परेशान
बताया जा रहा है कि अभी कुछ महीने पहले ही युवक का तलाक हुआ था। जिसके चलते वह काफी परेशान था। शुरुआती जांच में सामने आया कि अजय ने नशे की हालत में फंदा लगाकर अपनी जान दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए मोहन रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें
ट्रेन में बैठाई दोस्त की बहन: खुद की गंवाई जान
यह हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पेश आया है। जहां एक युवक अंब रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्त की बहन को ट्रेन में बैठाने आया था। इसी दौरान जब वह ट्रेन से उतरने लगा तो अचानक से प्लेटफार्म पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
हादसे में जान गंवाने वाला 32 वर्षीय सन्नी ठाकुर गांव अम्लैहड, जिला हमीरपुर का रहने वाला था। फिलहाल, रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाई में गिरी कार: मामा-भांजा थे सवार
यह दर्दनाक सड़क हादसा सिरमौर जिला में पेश आया है। यहां चेता मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। कार में सवार दोनों ही रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे। हादसे में एक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें