#अपराध

July 2, 2024

हिमाचल: 38 साल की रजनी ने निगला ज.हर, तीन बच्चों से छिन गई मां की ममता

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 38 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खा लेने के कारण मौत हो गई है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। मृतका की पहचान रजनी वाला के रूप में हुई है - जो कि खड़ोल गांव कूड की रहने वाली है।

गलती से खा लिया जहर

बताया जा रहा है कि रजनी ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों का कहना है कि सुबह रजनी ने खुद खाना बनाया और उसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों उसे उपचार के लिए बंगाणा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल ले गए, मगर नहीं...

अस्पताल के डॉक्टरों जहां जांच में पाया गया कि रजनी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। यह भी पढें: हिमाचल में झमाझम बरसे बादल: अगले 6 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौत के असली कारणों का खुलासा

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि महिला ने खुद जहरीले पदार्थ का सेवन किया है या किसी ने उसे जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

24 वर्षीय युवक को मिली दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में परोर-देहरा संपर्क सड़क पर गगल के पास एक स्कूटी चालक हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। युवक रोजाना की तरह आज सुबह भी घर से पालमपुर ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। मगर इसी बीच किसी गाड़ी को पास देते वक्त या ओवरटेक करते वह सड़क के पास कूहल में गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोटें...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोए थे चार बच्चे: ऊपर चढ़ गया ट्रक

यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पेश आया है। झुग्गियों में रहने वाले कुछ बच्चे मेला ग्राउंड के पास बाहर एक हेलीपैड पर सोए हुए थे। इस दौरान यहां एक ट्रक आया और चालक ट्रक को पीछे करने लगा। मगर ट्रक बैक करते चालक को पता नहीं चला और ट्रक सो रहे बच्चों पर चढ़ गया। ट्रक के नीचे आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख