राजनीति

#अपराध

September 23, 2024

हिमाचल : देवर करता था छेड़छाड़- घर पर बताया तो पति और सास ने बहू को पीटा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una married woman brother in law mis behave himachal pradesh
ऊना। हिमाचल प्रदेश में आज भी कुछ घरों में बहुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बहुएं अपने प्राण तक दे देती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर जडे़ आरोप

मामले में विवाहिता ने महिला थाना ऊना में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि यह सभी लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल के इन जिलों में बढ़ी पर्यटकों की आमद, जानें क्यों लोग खींचे चले आ रहे हैं?

देवर करता था गलत व्यवहार

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल 3 मार्च को होशियारपुर के एक युवक के साथ हुई थी। मगर शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका देवर उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा। वहीं, जब उसने इस बारे में अपने पति और सास को बताया तो उन्होंने ये कहकर बात टाल दी कि वो तो अभी बच्चा है।

पति और सास ने की मारपीट

विवाहिता ने बताया कि उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती भी की। जब उसने विरोध किया तो उसके पति और सास ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की। इस बारे में उसने अपने मायके पक्ष को बताया। इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल में कैब चालक ने दिल्ली के पत्रकारों के साथ किया गलत सलूक, FIR दर्ज

गहनता से हो रही हर पहलू की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सारे तथ्य अच्छे से खंगाले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां हम महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ सैकड़ों महिलाएं ऐसी हैं जो आज भी प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। बहुत सारी महिलाएं आज भी ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान आकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख