राजनीति

#अपराध

September 2, 2024

हिमाचल से पंजाब गई थी लड़की: सहेली के भाई ने होटल में किया मुंह काला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una girl instagram friend ludhiana punjab brother hotel room
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की रहने वाली एक युवती के साथ पंजाब के लुधियाना में दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। युवती के साथ ये घिनौनी हरकत उसकी सहेली के भाई ने की है। युवती पिछले कुछ समय से अपनी महिला दोस्त के घर रहने आई हुई थी।

सहेली के भाई ने किया रेप

मामले में पीड़िता ने वूमेन पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: पैरालंपिक्स 2024: हिमाचल के बेटे ने जीता सिल्वर, छोटी सी उम्र में गंवाया था हाथ

इंस्टाग्राम पर बनी थी सहेली

पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अंजिल नाम की महिला के साथ हुई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता को बताए बिना अंजलि और उसकी सास कुलजिंदर के पास रहने लग गई।

होटल के कमरे में ले गया

बीती मार्च को कुलजिंदर का बेटा शरणजीत सिंह उसे बातों में उलझा कर होटल कोहीनूर के कमरे में ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, थाने जा पहुंची छात्रा

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जब उसने ये पूरी बात अपने माता-पिता को बतानी चाही तो शरणजीत ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी शरणजीत- जो कि जांलधर का रहने वाला है के खिलाफ धारा 376, 120-B और 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि आजकल ज्यादातर लोग सोशल नेटवर्किेंग साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन साइट्स पर नए-नए दोस्त बनाते हैं। कभी-कभी तो यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल जाती है। बहुत बार ऐसा होता है कि शादी का झांसा देकर कई युवक युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं और फिर फुर्र हो जाते हैं। ऐसे में युवतियों को सतर्क रहना चाहिए और हर किसी की बातों में आसानी से नहीं आना चाहिए। यह भी पढ़ें: हिमाचल की प्रियम ने MMA में जीता मेडल: टैक्सी चलाते हैं पिता- मांगी मदद

'नकली लड़की' बनकर ठगे 17 लाख

वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर किसी जालसाज की बातों में फंस जाते हैं और उन्हें लाखों का नुकसान झेलतना पड़ता है। हाल ही में मंडी जिला से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां मंडी के एक व्यक्ति के साथ 17 लाख रुपए की ठगी हुई थी। इस ठगी को अंजाम नाइजीरियन मूल के व्यक्ति ने लड़की बनकर दिया था। दरअसल, मंडी के व्यक्ति की फेसबुक पर एक विदेशी लड़की के साथ दोस्ती हुई थी। विदेशी लड़की ने उससे भारत आकर मिलने की बात कही। इसके बाद लड़की ने बताया कि वह भारत आ गई है। मगर उसके पास बहुत सारी विदेशी करेंसी होने के कारण उसे यहां दिल्ली में कस्टम ऑफिसर ने उसे पकड़ लिया है। अब वो ऑफिसर उससे कस्टम चार्ज अदा करने के लिए कह रहा है। यह भी पढ़ें: ट्यूशन जा रही बच्ची के सामने बदमाशों ने रोकी गाड़ी, कहा- आओ हम छोड़ देते हैं इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया। पीड़ित से कस्टम चार्ज और अलग-अलग प्रकार के चार्ज के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी की गई। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि ठगी करने वाली महिला नहीं बल्कि एक नाइजीरियन मूल का व्यक्ति है। आरोपी ने फेसबुक पर लड़की के नाम से जाली ID बनाई थी। इसी के जरिए वे लोगों के साथ पैसों की ठगी कर रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख