#अपराध

March 19, 2025

हिमाचल : रील बनाने के लिए जंगल पहुंचे 4 दोस्त, चट्टान पर चढ़कर दिखा रहे थे कलाकारी- खड्ड में गिरे

वीजियो बनाने के चक्कर में बुझ गए दो घरों के चिराग

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चार लड़कों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शोक महंगा पड़ गया है। रील बनाने के चक्कर में दो लड़कों की मौत हो गई है। दोनों लड़कों के शव खड्ड में पड़े मिले हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

2 की मौत, दो लड़के सुरक्षित

आपको बता दें कि ऊना जनपद के थाना बंगाणा के तहत गांव सोहारी से मंगलवार को चार लड़के जंगल की ओर घूमने निकले थे। मगर देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात होते-होते जब युवक घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से जंगल के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो युवकों को देर रात सुरक्षित जंगल से बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक ड्रम में पति के 15 टुकड़े कर शिमला-कसौल घूमती रही पत्नी, बदबू आने पर हुआ खुलासा

एक किशोर का शव बरामद

हालांकि, तीसरे लड़के अद्विक परमार (17) निवासी सोहारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना का शव करीब 10:00-10:30 बजे खड्ड (बरसाती नाले) में पानी के अंदर पाया गया। शव को तुरंत बाहर निकाला गया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में भेजा गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खड्ड में पड़ा मिला लड़का

इस घटना में चौथा लड़का, सक्षम (16) लापता चल रहा था। करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी ढूंढ लिया गया है। मगर दुखद बात यह है कि सक्षम का शव भी खड्ड में पड़ा मिला है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चारों लड़के जंगल में घूमने गए थे। यहां पर सोहारी खड्ड में नहाने के बाद चारों किशोर चट्टान पर चढ़कर रील बनाने लगे। इसी दौरान रील बनाते समय सक्षम ढांक से नीचे गिर गया- जिसे बचाने के चक्कर में आद्विक भी नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कर्मी निकला चिट्टा तस्कर- विभाग ने लिया एक्शन, नौकरी से हुआ सस्पेंड

घटना के बाद सहमा क्षेत्र

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दु:ख और चिंता का माहौल है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख