ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जिले के रक्कड़ में ATM से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति से धोखाधड़ी हुई है। मामले में शातिरों ने व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसके कार्ड से कैश निकाल ली है।
ATM बूथ में धोखाधड़ी
मामले की शिकायत पालमपुर के रहने वाले राजकुमार ने थाने में दर्ज करवाई है। राजकुमार ने बताया कि वह रक्कड़ कॉलोनी में रह रहा है। उसके साथ ATM बूथ में किसी ने धोखाधड़ी की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में शुरू हुआ नया विषय- अब बागवानी सीखेंगे स्कूली बच्चे
धोखे से बदला ATM कार्ड
राजकुमार ने बताया कि जब वह ATM से 8000 रुपये निकाल रहा था, तो दो लोग ATM कक्ष में दाखिल हुए और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उन्होंने बड़ी चालाकी से उसका ATM कार्ड बदल दिया और बाद में उसके ATM से 42000 रुपए निकाल लिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, कल यहां होगा इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल
CCTV खंगाल रही पुलिस
राजकुमार ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों का सुराग मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एलियास झील के पास पहाड़ी से गिरा युवक, IIT का था छात्र
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
सतर्कता बरतें लोग
पुलिस टीम ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ATM से पैसे निकालते समय किसी भी अजनबी से बात न करें और अपने कार्ड की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ऐसे मामलों में धोखेबाज अक्सर लोगों को बातों में उलझाकर उनका ATM कार्ड बदल देते हैं और फिर खाते से पैसे निकाल लेते हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।