#अपराध

September 1, 2024

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मरीज बनकर घुसे बदमाश: ट्रेनी डॉक्टरों पर टूट पड़े

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के ट्रेनी डॉक्टरों पर हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में एक ट्रेनी डॉक्टर घायल भी हुआ है। जबकि, अन्य ने भाग कर अपनी जान बचाई।

अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टरों पर हमला

मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीन अभी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। ट्रेनी डॉक्टरों पर यह हमला श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के परिसर में हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: परिजनों ने खोया नौजवान बेटा, गुजर-बसर के लिए क्रशर पर करता था काम

मरीज बनकर गाड़ियों में आए हमलावर

बताया जा रहा है कि बीती रात कॉलेज परिसर में ट्रेनी डॉक्टरों पर हमला उस वक्त हुआ जब कुछ ट्रेनी डॉक्टर कॉलेज परिसर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान कुछ युवक गाड़ियों में आए और मरीज बनकर कॉलेज परिसर में घुस गए। इसी कारण अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी चकमा खा गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल के पास चिट्टा बेचती थी महिला, जानें कितना नशा बरामद हुआ

हमलावरों ने की जमकर पिटाई

इसी बीच जब अस्पताल के अंदर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इन युवकों से जानना चाहा कि वे अस्पताल परिसर में क्यों घूम रहे हैं तो युवक सिक्योरिटी गार्ड से उलझ पड़े। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी डॉक्टर बीच-बचाव करने पहुंचे तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।
View this post on Instagram
 

A post shared by @news4himachal

जान से मारने की दी धमकी हमलावरों ने ट्रेनी डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, हमलावरों में से एक युवक को प्रशिक्षु चिकित्सकों (ट्रेनी डॉक्टरों) ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं घटना से गुस्साए प्रशिक्षुओं ने हमलावरों की गाड़ियां तोड़ दीं।

CCTV में कैद हुए हमलावर

शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि हमला करने वाले यभी युवक लोकल हैं। हमलावरों में से एक लड़का अस्पताल में वार्ड बॉय भी बताया जा रहा। छानबीन कर पुलिस टीम ने पाया कि कॉलेज के CCTV में कुछ शरारती तत्वों की गतिविधियां महिला प्रशिक्षु चिकित्सकों के छात्रावास के आसपास कैद हुई हैं। कॉलेज प्रबंधन इन शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटा हुआ है। यह भी पढ़ें: गांव में बड़ा घर बनाने का सपना अब नहीं होगा पूरा, लगने जा रही है ये पाबंदियां

एक गिरफ्तार, तीन मौके से फरार

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कॉलेज के प्रिंसिपल डीके वर्मा ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। साथ ही अन्य फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी।

क्यों दिया ऐसी वारदात को अंजाम?

पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पकड़े गए युवक से भी पुलिस टीम पूछताछ कर रही है ताकि अन्य हमलावरों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर इस तरह की वारदात को अंजाम देने के पीछे इन युवकों का मकसद क्या था।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की उठी मांग

उधर, कॉलेज के ट्रेनी डॉक्टरों पर हुए हमले के बाद डॉक्टरों में भारी रोष है। इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और वे कॉलेज प्रबंधन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर मरीजों की सेवा के लिए खुद के निजी जीवन को भूल जाते हैं। ऐसे में डॉक्टरों के साथ ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक बात है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख