#अपराध

January 21, 2026

हिमाचल घूमने आए थे हरियाणा के तीन दोस्त, कार में मिली लाखों की चरस- पुलिस ने धरे

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Drug Trafficking

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार दिन प्रतिदिन फलता-फूलता जा रहा है। जिसमें प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के नशा तस्कर भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ताजा मामला सूबे के जिला मंडी से सामने आया है। जहां मंडी पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ हरियाणा के तीन नशा कारोबारियों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।

हरियाणा नंबर की एक कार की ली तलाशी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि बीते कल मंगलवार दोपहर पुलिस की एक टीम पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। 

 

यह भी पढ़ें : BREAKING : CM सुक्खू को मानव ब.म से उड़ाने की धम*की, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

अंदर छुपा रखी थी चरस की बड़ी खेप 

पुलिस को देख कार सवार तीनों युवक घबरा गए। घबराहट की वजह से वह संदिग्ध हरकतें करने लगे। पुलिस टीम को उनकी हरकतों पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी चालाकी से करीब 701 ग्राम चरस की खेप छिपाकर रखी थी  

हरियाणा के हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया और कार में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान कदम सिंह, आशीष और मोहित के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :क्या सुक्खू सरकार के पास है इतना पैसा? 1000 सरकारी भवन खाली- फिर भी बनाए नए, जानें मामला

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

SP सोलन साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की गहराई से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख