#अपराध

June 18, 2024

तीन बेटियों की मां का अकास्मिक निधन: बेटा नहीं हुआ तो कर डाला ऐसा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तीन बच्चियों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले में मृतका के पिता ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि बेटा ना होने पर उनकी बेटी को उसके सुसराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया है।

तीन बेटियों की मां थी महिला

मृतका कि पहचान 27 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है- जोकि जिला सिरमौर के संगड़ाह की रहने वाली थी। मगर उसकी शादी कुपवी तहसील के तंदाई निवासी दीप राम से हुई थी। महिला के पिता ने कुपवी पुलिस में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की मौत के करीब तीन हफ्ते के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां 2 दिन बंद रहेंगे सभी निजी और सरकारी स्कूल, आदेश जारी

तंग करते थे ससुरालवाले

मृतका के पिता हिरदा राम ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी की तीन बेटियां पैदा हुई थी। इसी के चलते उसके पति, ससुर, जेठ और ननद ने उसे ताने मारने और परेशान करना शुरू कर दिया। इसके कारण उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे और अक्सर अपनी बेटियों को लेकर मायके आ जाया करती थी।

मायके से ले गया पति

मृतका के पिता ने बताया कि कमलेश अप्रैल महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। अभी बीती 24 मई को दीप राम अपने पिता और भाई के साथ उसे वापस ससुराल ले गया। इसी के दो दिन बाद यानी 26 मई को उन्हें सूचना मिली की कमलेश की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें सभी निर्णय

पिता ने ससुरालवालों पर जड़े आरोप

उनका आरोप है कि दीप राम और उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी कमलेश की हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं, मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने धारा 302 और 34 के तहत मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख