राजनीति

#अपराध

May 2, 2024

हिमाचल: अपनी ही सास के गहने लेकर भागा दामाद, लाख से अधिक दाम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Theft inlaws jewellery son in law bilaspur
बिलासपुर। हमारे देश में बेटी की मायके वाले दामाद का खूब आदर-सत्कार करते हैं और बहुता विश्वास भी करते हैं। मगर बहुत बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब दामाद अपने ससुराल वालों का भरोसा तोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है।

ससुराल से दामाद ने चुराए गहने

यहां एक व्यक्ति अपने ससुराल के गहने चोरी करके भाग गया। व्यक्ति की सास ने पुलिस थाना में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

ट्रंक का तोड़ा ताला

मिली जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के मैंस गाव की एक महिला ने पुलिस चौकी खारसी में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसने अपने गहने और कागजात घर के अंदर एक ट्रंक में रखे थे। इस बारे में उसके दामाद को भी पता था।

सास को दामाद पर हुआ शक

महिला ने बताया उसका दामाद पिछले करीब 10-12 दिनों से उनके घर में ही रह रहा था। इसी बीच बीते मंगलवार को जब वह साफ-सफाई कर रही थी तो उसने पाया कि उसके ट्रंक का ताला टूटा हुआ है। इतना ही नहीं उसने देखा कि ट्रंक के अंदर एक भी गहना नहीं है। उसको अपने दामाद पर शक हुआ।

बार-बार बदल रहा था लोकेशन

इसके बाद महिला ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। उधर, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी दामाद को ढूंढने की मुहिम शुरू की गई। इस दौरान आरोपी की लोकेशन कभी नालागढ़ तो कभी किरतपुर पाई गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें

साढ़े चार लाख के गहने हुए बरामद

हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब साढ़े चार लाख रुपए के गहने भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान ललित कुमार निवासी चांदपुर गांव, बिलासपुर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी कर्मी के घर से आ रही थी बदबू, खराब हाल में मिला शरीर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख