#अपराध

October 24, 2024

हिमाचल में फ्रॉड निकला तांत्रिक, बुरी शक्तियों का डर दिखाकर लोगों से लूटे 7 लाख

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के भोले-भाले लोग आस्था और भक्ति में काफी यकीन रखते हैं। कुछ लोग इनके इसी भोलेपन का फायदा उठाकर इन्हें अपनी बातों में फंसा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है। यहां घर से बुरी शक्तियों होने की झूठी बात कह कर एक तंत्रिक ने लोगों से बड़ी ठगी की है।

आस्था के नाम पर ठगी

तांत्रिक ने घर में बसी हुई बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं। तांत्रिक ने ये फ्रॉड हिमाचल के अलग-अलग जिलों के लोगों के साथ की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा बना JRF का टॉपर, खेती-बाड़ी करते हैं माता-पिता

फ्रॉड निकला तांत्रिक

बताया जा रहा है कि ये तांत्रिक खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताता है और लोगों को यकीन दिलाता है कि वे तंत्र विद्या और पूजा-पाठ करके घर में बसी हुई सारी बुरी शक्तियों को खत्म कर देगा। ऐसे में बहुत सारे लोग इसकी बातों में आ गए और उसे पूजा-पाठ के लिए पैसे दे दिए। मगर तांत्रिक ने ना तो कोई पूजा-पाठ किया और ना ही लोगों के पैसे लौटाए। इसी के चलते अब ठगी के शिकार हुए लोगों ने तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

लोगों से 7 लाख रुपए ऐंठे

लोगों ने बताया कि इस तांत्रिक ने पूजा-पाठ के नाम पर हर व्यक्ति से करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है। तांत्रिक ने कुल मिलाकर अभी तक हिमाचल के लोगों से 7 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : जनकराज के घर से बरामद हुआ नशा- पूरी खबर देख दंग रह जाएंगे आप

आंखों में देखकर करता है हिप्नोटाइज

जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी कर्ण मल्होत्रा ने बताया ये तांत्रिक लोगों के माथे पर तिलक लगाकर आंखों में देखकर उन्हें हिप्नोटाइज करता है। फिर लोगों को कहता है कि आपके घर में बुरी शक्तियों का साया- जिन्हें वो पूजा-पाठ और तंत्र विद्या से दूर कर सकता है। कर्ण ने बताया कि तांत्रिक अपनी बातों का इतना उलझा देता है कि लोग उसकी बातों में आसानी से जाते हैं। फिर तांत्रिक लोगों से पाठ-पूजा करवाने के पैसे मांगता है। ऐसा करके इसने शिमला और मंडी के अलग-अलग गावों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। हमारे पास 7 लाख रुपए की ठगी के सबूत हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : ससुराल वाले दहेज के लिए करते हैं तंग, मासूम को गोद में उठाए थाने पहुंची बहू

अलग-अलग बताता है नाम

कर्ण ने बताया कि उसे माता शिकारी देवी के गुर सोनू शर्मा ने बताया कि इस तांत्रिक की उनके पास कई शिकायतें आ चुकी हैं। मगर कोई भी व्यक्ति इसके खिलाफ खड़ा नहीं होता है। ये तांत्रिक सब लोगों को अपने अलग-अलग नाम बताता है। पहले ये तांत्रिक लोगों को बनूरी देव के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। वहीं, जब इसके दिए नंबर पर फोन करते हैं तो इसका नंबर डायवर्ट आता है। कर्ण ने बताया कि तांत्रिक के पास अपनी गाड़ी भी है और उसने गले में एक सोने की चेन पहनी हुई होती है।

श्मशान घाट पर यज्ञ

वहीं, ठगी का शिकार हुए प्रदीप कुमार ने बताया कि तांत्रिक ने उसे कहा था कि उसके घर में बुरी शक्तियों का साया है। जिससे मुक्ति दिलवाने के लिए एक बड़े श्मशान घाट पर यज्ञ करना पड़ेगा। प्रदीप ने बताया कि उसकी बातों में आकर उसने तांत्रिक को दो बार 1.10 लाख रुपए दे दिए। यह भी पढ़ें: हिमाचल : पत्नी के साथ चल रह था विवाद, परेशान पति ने उठाया गलत कदम इसके बाद जब उसने यज्ञ करवाने के लिए तांत्रिक को फोन किया तो उसका नंबर नहीं लगा। जिसके चलते प्रदीप उसके घर चला गया। यहां तांत्रिक ने उसे 40 हजार रुपए वापस दे दिए।

भाई पर किया है तंत्र

इसके अलावा स्थानीय मंहिला तारा देवी ने बताया कि तांत्रिक ने उसे कहा था कि उसपर और उसके भाई पर किसी ने तंत्र किया है। जिससे छुटकारा दिलवाने के नाम पर तांत्रिक ने उससे गुगल-पे और नकदी के माध्यम से 1.60 लाख रुपए ठग लिए। यह भी पढ़ें: हिमाचल से मिली भाई को लापता बहन, सही-सलामत देख खुशी से आंखें हुई नम उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए धार्मिक आस्था के नाम पर लोग ऐसे किसी की बातों में ना आएं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख