राजनीति

#अपराध

May 26, 2024

हिमाचल: घर से करते थे नशा सप्लाई, 2 युवतियों समेत पकड़े गए छह लोग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Synthetic drugs cash solan house men women arrested
सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला मख्यालय सोलन में पुलिस ने नशे की खरीद-फरोख्त का धंधे करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पति-पत्नी समेत एक अन्य युवती भी शामिल है।

सिंथेटिक ड्रग्स समेत नगदी बरामद

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों समेत हजारों रुपए की नकदी भी बरामद की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पैदल चरस बेचने निकला था युवक, लाखों के नशे संग अरेस्ट

घर से करते थे नशा सप्लाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम को इन आरोपियों की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम को बताया गया कि सोलन माल रोड दूरभाष केंद्र के पास करण ठाकुर नाम के व्यक्ति के साथ उसके पांच साथी नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त करते हैं। अभी भी यह सब लोग करण के घर पर हैं। जहां भारी मात्रा में नशीली दवाइयों की खेप पड़ी हुई है। यह सभी शहर में नशा सप्लाई करने की फिराक में हैं।

2 युवतियों समेत छह गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करण ठाकुर के घर पर दबिश देकर उसके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 400 टेबलेट सिंथेटिक ड्रग्स और 13,800 रुपए की नकदी बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने इस अवैध धंधे में संलिप्त करण के साथ अन्य पांच साथियों को भी मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: आज राहुल गांधी भरेंगे चुनावी हुंकार, दो जनसभाएं करेंगे संबोधित सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान करण ठाकुर (28) निवासी चंबाघाट, मुस्कान (22) निवासी शामती, मुकेश उर्फ तोई (35) निवासी चौक बाजार, शिवा राणा उर्फ धानु (26) निवासी ओच्छघाट, शुभम (22) और उसकी पत्नी कनिष्का (21) निवासी सलोगड़ा, जिला सोलन और के रूप में हुई है।

ड्रग विभाग को सौंपी जांच

मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई दवाइयों के संदर्भ में कोई भी बिल, परमिट या अनुमति पत्र नहीं पेश कर पाए हैं। पुलिस टीम ने जांच ड्रग विभाग को सौंप दी है। साथी ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख