#अपराध

September 4, 2024

हिमाचल : स्कूल से हेड टीचर रहता था गायब, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक प्री प्राइमरी स्कूल के मुख्य शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य शिक्षक के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत की थी। जिसके आधार पर मुख्य शिक्षक पर यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक शिव कुमार ने की है।

मुख्य शिक्षक हुआ निलंबित

दरअसल, बधोणी घाट में प्री प्राइमरी स्कूल में तैनात मुख्य शिक्षक को निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनउपस्थित पाया गया। इसी के चलते फिर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। यह भी पढ़ें: अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन बंद करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल- पास हुआ विधेयक

समय पर नहीं पहुंचता था स्कूल

आपको बता दें कि बीती 31 अगस्त को स्थानीय पंचयात प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला के उच्च अधिकारियों से मुख्य शिक्षक के समय पर ना पहुंचने की शिकायत की थी। इस पर उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा खंड पट्टा महलोग ब्लॉक ऑफिसर हाकम खटाना को इसकी पूरी छानबीन करने के निर्देश दिए।

स्कूल में पाया गया गैर हाजिर

वहीं, ब्लॉक ऑफिसर ने सूचना मिलते ही स्कूल में छापा मारा तो वहां पर स्कूल अध्यापक गैर हाजिर पाया गया। फिर उन्होंने इसकी एक रिपोर्ट तैयार करके उपनिदेशक को भेज दी। अब आज इस मामले में प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक शिव कुमार ने कार्रवाई करते हुए बधोणी घाट स्कूल के मुख्य शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल में घुस गए नशेड़ी- छात्रा से छेड़छाड़, 3 से की मारपीट

अभिभावकों ने की थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि बधोणी घाट के प्री प्राइमरी स्कूल में एक दर्जन से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस स्कूल में एक ही अध्यापक को मुख्य शिक्षक के रूप में तैनात किया गया। इसके अलावा स्कूल में जल वाहक और मिड डे मील वर्कर तैनात किए हुए हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर मुख्य शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख