कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गन शॉप में हुई बंदूकों की चोरी के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी कई गई सभी बंदूकों को भी बरामद कर लिया है।
नाले में छुपाई थी बंदूकें
बताया जा रहा है कि शातिरों ने बंदूकों को लगघाटी के एक नाले में छुपा दिया था। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड की उम्र 31 साल है और वो लगघाटी के घलयाणा गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर के पास चरस बेचने आया था युवक, पिट्ठू बैग में भरी थी खेप
पति-पत्नी और दोस्त ने रची साजिश
मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू संजीव कुमार ने बताया कि मास्टर माइंड ने अपनी पत्नी और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलाकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। दुकान से बंदूकें चुराने के बाद आरोपियों ने इन बंदूकों को बड़ाग्रां नाले में छुपा दिया था।
आरोपियों की पहचान-
- विनोद कुमार (31)
- कन्याकुमारी (25) पत्नी विनोद कुमार
- डेनी (25) निवासी पेडचा गांव, बंजार
यह भी पढ़ें : हिमाचल : समोसे पर सियासत! CM तक नहीं पहुंचा तो बैठा दी CID जांच
12 बोर की 6 बंदूकें बरामद
SP कुल्लू संजीव कुमार ने बताया कि चुराई गई 12 बोर की 6 बंदूकों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शातिरों ने दुकान से बंदूकें क्यों चुराई हैं और इसके अलावा उन्होंने आजतक कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि बीती 1 नवंबर को कुल्लू शहर में ढालपुर कॉलेज गेट के पास एक गन शॉप में चोरी हुई थी। चोर दुकान से 12 बोर SBBL की 6 बंदूकें चुराकर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत दुकान के मालिक कौशल कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लेट लतीफी करने वाली मैडम हुई सस्पेंड, हाफ-टाइम में पहुंचती थी स्कूल
वहीं, दुकान से बंदकें चोरी होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बंदूकों समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।