राजनीति

#अपराध

September 9, 2024

हिमाचल : कहता था- शादी करूंगा, 4 साल साथ में रखा फिर छोड़ दिया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sirmaurgirl marriage promise shimla boy four years relation
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता सिरमौर की मूल निवासी है और शिमला में निजी नौकरी करती है।

शादी का झांसा देकर किया रेप

पीड़िता शिमला में किराए के मकान में रह रही है। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है आरोपी पहले शादी के लिए तैयार था। मगर बाद में उसने पीड़िता का अनुसूचित जाति से ताल्लुक होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: ये कैसी तलब, नहीं मिली सिगरेट तो दुकानदार का ईंट से फोड़ दिया सिर

चार साल से बना रहा शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में उसकी विनीत नाम के व्यक्ति के साथ मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों मिलने लगे। इसी दौरान विनीत ने पीड़िता के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा- जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी शादी की आड़ में पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा। वहीं, जब पीड़िता उससे शादी की बात करती थी तो आरोपी कोई ना कोई बहाना लगाकर बात बदल देता था। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो विनीत ने शादी करने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : मायके से लौट रही दो बहनों ने मांगी लिफ्ट, खाई में गिरी कार

गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द कहे

पीड़ित ने बताया कि विनीत उसके साथ गाली-गलौज करता है और उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है। कई बार दुष्कर्म करने के बाद अब वे शादी करने से इंकार कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित IPC की धारा 376 (2), 417 और SC/ST अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है। जल्द ही पुलिस द्वारा अब आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख