सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपमंडल पावंटा साहिब के भाटावाली में बंद पड़ी फैक्ट्री में एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है। मृतक की पहचान ऋषभदेव के रूप में हुई है- जो कि 26 साल का था। ऋषभदेव अपने मामा के साथ आदर्श कॉलोनी में रहता था।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऋषभदेव पिछले चार-पांच दिन से मामा के घर भी नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि ऋषभदेव नशे का आदि था।
यह भी पढ़ें: आधी रात को महिला ने निगल लिया ज*हर, अस्पताल ले गए पर नहीं बची जा.न
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम के समय भाटावाली में बंद पड़ी फैक्ट्री में से आसपास के लोगों को बदबू आने लगी। जिसके बाद जब उन्होंने फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि फैक्ट्री के अंदर एक कमरे में युवक का शव फंदे से झूल रहा था।
इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: पत्नी की गोद में छोड़ गया पांच साल का बेटा, दो माह पहले ही छुट्टी पर आया था घर
मामले की पुष्टि करते हुए ASP अदिति सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।