#अपराध

December 27, 2024

हिमाचल : नशे में धुत्त युवकों ने पहले दुकान पर चढ़ाई गाड़ी, फिर दुकानदार को पीटा

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन मारपीट, चोरी, छेड़छाड़, दुष्कर्म, हत्या आदि जैसी अपराधिक वारदातों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं से आम जनता के दिलों में डर का माहौल है।

दुकानदार पर जानलेवा हमला

ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां थुरल तहसील की डूहक ग्राम पंचायत के बाजार में कुछ युवकों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : फॉर्च्यूनर और बाइक में टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

शराब के नशे में धुत्त थे युवक

बताया जा रहा है कि युवक कार में सवार होकर आए थे और शराब के नशे में धुत्त थे। युवकों ने दुकानदार के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे लहूलहुान कर दिया।

दुकान पर चढ़ाई गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, दुकानादर अजय कुमार (32) अपनी दुकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान एक कार में तीन-चार युवक सवार होकर आए- जो कि शराब के नशे में धुत्त थे। युवक अजय की दुकान में रखे सामान के ऊपर गाड़ी चढ़ाने लगे। यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी सेना में बनी केप्टन, कंधे पर स्टार लगाते भावुक हुए माता-पिता

लोहे की रॉड से किया लहूलुहान

इसी बीच अजय कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका- तो युवक गाड़ी से उतरे और उसकी ही दुकान से लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर जोर से तीन वार कर दिए। इस घटना में अजय गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा अजय को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों पर अगले 48 घंटे भारी

सरकारी नौकरी करते हैं युवक

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवकों में से कुछ सरकारी नौकरी भी करते हैं। जबकि, कुछ युवक हर दिन हुड़दंग मचाते हुए दिखते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए थुरल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित और उसके परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख