#अपराध

October 6, 2024

हिमाचल : दुकान बंद करके जा रहा था नरेश, रास्ते में व्यक्ति ने किया सिर पर वार और...

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां छोटा शिमला के कसुम्पटी इलाके में एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई है। घटना के वक्त दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था।

दुकानदार को पीटा

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले दुकानदार को मां-बहन की गालियां दी और फिर दुकानदार के सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार कर उसे चोटिल करके मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने छोटा शिमला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 वर्षीय बेटे के साथ सैर करने गई थी महिला, नहीं लौटी वापस

दुकान बंद करके जा रहा था घर

शिकायतकर्ता नरेश कुमार (58) ने बताया कि वे कसुम्पटी का रहने वाला है। वह रात को अपनी दुकान बंद करने अपने घर जा रहा था। वे लक्ष्मी नारायण मंदिर से कसुम्पटी पुलिस चौकी की ओर जा रहा था तो वहां पहले से ही सोहन लाल खड़ा था।

मां-बहन की गालियां दीं

सोहन लाल ने उसका रास्ता रोका और उसे मां-बहन की गालियां देने शुरू कर दिया। इस पर जब उसने उससे पूछा कि वह गाली क्यों दे रहा है तो उसने अपने हाथ के पिछले हिस्से में पकड़ी किसी कठोर वस्तु से उसके सिर पर प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बगीचा बैंक में गिरवी रखवाया, फिर करोड़ों रुपए की लगाई चपत

मौके से हुआ फरार

घटना में नरेश को चोटें आई हैं। सोहन लाल नरेश कुमार को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से भाग निकला। उसे पुलिस स्टेशन की दिशा में भागते हुए देखा गया। उसने पुलिस थाने में सोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने नरेश की शिकायत के आधाप पर सोहन लाल के खिलाफ BNS की धारा 126 (2), 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इस घटना के पीछे की वजह और सोहन लाल की मंशा को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके और आरोपी को पकड़ा जा सके। इसके साथ ही पुलिस सोहन लाल की पिछली गतिविधियों और उसके संबंधों की भी जांच कर रही है ताकि उसके बारे में अधिक जानकारी हासिल हो सके। यह भी पढ़ें : शिमला की संजौली मस्जिद पर आया बड़ा फैसला, तीन मंजिलों को तोड़ने के आदेश

क्यों किया सोहन ने ऐसा?

नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया और वह इस घटना से बेहद परेशान हैं। इस मारपीट से नरेश कुमार को शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और दोषी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने कसुम्पटी क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इस हमले की निंदा की है और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा किया जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख