शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को गेंहू देने के नाम पर पंजाब के व्यक्ति ने लाखों रुपए की चपत लगा दी है। आरोपी उसे फर्ची चेक थमा कर लाखों का फर्जीवाड़ा किया है।
गेंहूं देने के नाम पर ठगी
मामले में पीड़ित ने शिमला के बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पुलिस से आरोपी से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : 14 वर्षीय बहन के साथ दो साल से नीचता करता रहा भाई, स्कूल में बिगड़ी तबीयत
लाखों रुपए का लगाया चूना
शिकायतकर्ता रमेश चंद ने पुलिस को बताया कि उसकी आटा चक्की है। इसी साल मई महीने में पंजाब के सतनाम सिंह नाम क एक व्यक्ति ने उसे पंजाब से 2250 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं देने की बात कही थी। इसी के चलते उसने उसने सतनाम सिंह को 2,90,000 रुपए दिए। मगर सतनाम सिंह ने उसे गेंहू नहीं दिए।
गलत चेक देकर किया फर्जीवाड़ा
इसके बाद 4 जुलाई को वे सतनाम सिंह के घर गया तो सतनाम ने उसे एक चेक साइन करके दे दिया। वहीं, जब वो पैसे निकलवाने बैंक गया तो पता चला कि सतनाम ने जो चेक उसे दिया है उसका खाता गलत है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : बच्चा गोद देने के नाम पर ठगी, एडवांस में लिए पैसे और फिर मुकरा
इसी के चलते अब उसने सतनाम सिंह के खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें