शिमला। हिमाचल प्रदेश में आजकल बहुत सारे लोग धोखाधड़ी और जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां बैंक कर्मी पर एक खाताधारक के साथ फ्रॉड करने का आरोप लगा है।
बैंक कर्मी ने किया फ्रॉड
बैंक कर्मी पर आरोप है कि कर्मी ने महिला खाताधारक के डेबिट कार्ड पर बिना उसकी परमिशन के लोन लिया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस थाने में बैंक कर्मी के खिालफ शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें : आज हिमाचल आएंगे JP नड्डा, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे घर
HDFC बैंक में खुलवाया खाता
शिकायतकर्ता नीलम शर्मा पत्नी सतपाल शर्मा निवासी लोअर चक्कर, शिमला ने पुलिस को बताया कि वह लाइफ लाइन टूटू में काम करती है। उसका आरोप है कि HDFC बैंक के कर्मचारी जयंत ने उसके साथ फ्रॉड किया है।
उसने बताया कि 3 जुलाई, 2023 को जयंत ने उसके ऑफिस में आकर उससे बैंक में खाता खोलने का आग्रह किया। उसके आग्रह पर वह बैंक में खाता खोलने को राजी हो गई और बैंक में एक लाख रुपए की FD जमा करवा दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से घर आते ही खाया था जह*र, दो दिन बाद छोड़ गया दुनिया
बिना परमिशन शुरू की नेट बैंकिंग
इसके बाद जयंत ने ATM लाकर उसे एक्टिव किया और बिना उसकी अनुमति के नेट बैंकिंग शुरू कर दी। इस बात का पता उसे तब चला जब 5 फरवरी, 2024 को 5238 रुपए की किस्त कटने का मैसेज उसे मिला।
खाते से लिया लोन
इसी के चलते उसने बैंक विजिट कर पता करने की कोशिश की तो उसे पता चला कि उसने 83,325 रुपए का लोन लिया है- जो कि दिसंबर 2023 में स्वीकृत हुआ है। ऐसे में उसने बैंक से खाता बंद करने की शिकायत दी। मगर बैंक ने तर्क दिया कि इस खाते से लोन लिया गया है, ऐसे में ये खाता बंद नही किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की कुसुम ने 200 मीटर रेस में जीता गोल्ड, फेफड़ों की बीमारी को दी मात
मैनेजर और कर्मचारी ने की धांधली
नीलम का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुनील नेगी और कर्मचारी जयंत ने मिलकर उसके साथ फ्रॉड किया है। वहीं, पुलिस ने नीलम की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
SBI में 4 करोड़ रुपए का गड़बड़झोल
विदित रहे कि, हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बनीखेत की SBI शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा ऋण खातों में करोड़ों रुपए के गड़बड़झाले की शिकायत डलहौजी पुलिस थाने में दी गई है। शिकायत में चार करोड़ रुपए का घोटाला करने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस पर बरसे सांसद अनुराग ठाकुर, किसान विरोधी बता जड़े तीखे आरोप
ग्राहकों में मचा हड़कंप
अधिकारी पर गड़बड़झाले के आरोप लगने के बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने अपने निजी और रिश्तेदारों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। आज पुलिस टीम बैंक शाखा में जाकर मामले की छानबीन करेगी।