#अपराध

October 22, 2024

हिमाचल- नशे में बस चला रहा था HRTC ड्राइवर, लोगों ने धरा- यहां देखें पूरा वीडियो

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए HRTC एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मगर कुछ बस चालकों की गलती के कारण HRTC की छवि खराब हो रही है। अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां पर लोगों ने शराब पीकर बस चलाने वाले ड्राइवर को पकड़ा है।

HRTC बस ड्राइवर की वायरल वीडियो

लोगों ने HRTC बस ड्राइवर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया है। मामला शिमला के साथ लगते शोघी क्षेत्र का है। लोगों का कहना है कि ये ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। जिससे ये अपनी और बस में बैठी सवारियों की जान जोखिम में डाल रहा था। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

शराब पीकर चला रहा था बस

ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए थड़ी पंचायत के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि HRTC की ये बस शिमला से शोघी-सलाणी रूट पर सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलती है। आज सुबह भी बस में बैठी सवारियों ने पाया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी है- तो लोग रास्ते में ही उतर गए और पैदल चलने लगे। इसके बाद ड्राइवर ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस शराबी ड्राइवर की एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें बस चालक को एक व्यक्ति बस चालक को व्यक्ति पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by @news4himachal

पहले भी कर चुके हैं शिकायत

उन्होंने बताया कि इस बस ड्राइवर की शिकायत के लिए हफ्ते में दो से तीन बार निगम को फोन किया जाता है। ये मामला RM के ध्यान में लाया जा चुका है। मगर अभी तक इस मामले का कोई हल नहीं निकाला गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

NH जाम करने की दी चेतावनी

स्थानीय लोगों ने HRTC से इस रूट की व्यवस्था सुधारने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वो नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख