#अपराध

July 30, 2024

एंबुलेंस में नशा सप्लाई करता था चालक, चरस की खेप के साथ हुआ अरेस्ट

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारोबार में संलिप्त लोग तस्करी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

एंबुलेंस से मिली चरस की खेप

ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक एंबुलेंस चालक एंबुलेंस में मरीज की जगह चरस की खेप लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें: सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक ब्यास में कूद गई युवती

चालक रखता था नशे का सामान

जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक नशे का सामान रखता है। इसी के चलते पुलिस नो लालपानी के पास एंबुलेंस नंबर HP07A-0568 को तलाशी के लिए रोका।

चरस के साथ चालक हुआ गिफ्तार

पुलिस को देखकर एंबुलेंस चालक घबराने लगा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने शक को आधार पर एंबुलेंस की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एंबुलेंस में से 156 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढे़ं: हिमाचल का एक और जवान तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचा, बेटियों ने दी मुखाग्नि आरोपी चालक की पहचान दुष्यंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ा नेटवर्क किया ध्वस्त

आपको बता दें कि हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बीते कल ही सोलन जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया है। पुलिस ने चिट्टे (हेरोइन) की बड़ी खेप के साथ पांच तस्करों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह भी पढे़ं: 20 साल की गर्भवती को ट्रक ने उड़ाया: पति के सामने ही छिन गई जिंदगी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पंजाब के सप्लायर हरप्रीत सिंह के नेटवर्क को हिमाचल में डिस्मेंटल किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी जिम्मी से ही चिट्टा खरीदते थे। पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख