कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा की SDM शिल्पी बेक्टा ने एक पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर SDM शिल्पी बेक्टा ने इस बारे में जानकारी दी है। वहीं बताया जा रहा है कि SDM शिल्पी बेक्टा ने पुलिस को भी शिकायत दी है।
ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है मामला
बता दें कि SDM शिल्पी बेक्टा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि पत्रकार द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। शिल्पी बेक्टा ने लिखा “ब्लैकमेल करने वाले और प्रेस एवं पत्रकार होने का ग़लत फ़ायदा उठाने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें : हिमाचल : वित्तीय अनुशासन पर सख्त एक्शन की तैयारी, अफसरों पर गिर सकती है गाज!
सोशल मीडिया पर आए कई कमेंट
शिल्पी बेक्टा की इस पोस्ट के बाद लोगों ने रिएक्शन दिए और कमेंट बॉक्स में भी इस विषय पर अपने विचार सांझा किए। वहीं, SDM शिल्पी बेक्टा ने इस बारे में देहरा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज करवाई है।
अंजान नंबर से आया कॉल
शिल्पी बेक्टा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसके बाद फोन करने वाला शख्स खुद को पत्रकार बताया और बदतमीजी की और देख लेने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल- चारा लाने जंगल गया था बुजुर्ग, भालू ने पीछे से किया अटैक, फिर..
क्या कहती हैं SDM
SDM देहरा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि उन्हें एक फोन आया था। सामने वाले व्यक्ति ने फोन पर शिल्पी बेक्टा से बदतमीजी की और कहा कि आपको पता नहीं कि मैं क्या कर सकता हूं। बेक्टा ने बताया कि फोन पर बात करने वाला खुद को पत्रकार बता रहा था। उन्होंने कहा कि इन धमकियों के बाद मुझे जान का खतरा है, इसलिए एक शिकायत डीएसपी देहरा को देने जा रही हूं और एडवोकेट से बात कर रही हूं, ताकी कानूनी कार्रवाई भी की जा सके।
पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज
बता दें कि इस मामले में शिल्पी बेक्टा ने पत्रकार के सम्बंधित एडिटर से भी शिकायत की है। वहीं, DSP देहरा अनिल ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि शिल्पी बेक्टा ने एक लिखित शिकायत दी है । जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शिमला से डगशाई जेल तक -10 बार शिमला आए थे महात्मा गांधी, यहां जानें अनसुने किस्से
कौन हैं शिल्पी बेक्टा
बता दें कि साल 2012 में HAS अधिकारी बनीं शिल्पी बेक्टा मूल रूप से शिमला की रहने वाली है। इस समय वे देहरा में अपनी सेवाएं दे रही है। वहीं, इससे पहले वे धर्मशाला में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। बता दें कि शिल्पी बेक्टा ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुई थी। इस बीमारी से निकलने के साथ ही उन्होंने कई महिलाओं को प्रेरित किया। वहीं, शिल्पी बेक्टा अपनी बेबाकी और वर्किंग स्टाइल के लिए भी जानी जाती है।