#अपराध

March 27, 2026

हिमाचल: ठरकी साधु की शर्मनाक करतूत, सरेआम लड़कियों से की नीच हरकत; VIDEO वायरल

शिमला के मॉल रोड पर साधु ने लड़कियों को किया बैड टच

शेयर करें:

Shimla Crime News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो ना सिर्फ बेहद शर्मनाक है, बल्कि सभ्य समाज के लिए हैरान कर देने वाली भी है। यह घटना शिमला जिला के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले मॉल रोड क्षेत्र की है। यहां साधु के वेश में घूम रहा एक व्यक्ति राह चलती लड़कियों को गलत तरीके से छूता हुआ कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है।

भीड़भाड़ वाले इलाके में गंदी हरकतें

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नंगे पांव चल रहा यह तथाकथित साधु मॉल रोड पर घूमते हुए लड़कियों के पास से गुजरते समय उन्हें बैड टच कर रहा है। वह बिना किसी डर के बार-बार ऐसी हरकत करता नजर आ रहा है और फिर आगे बढ़ जाता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी उसकी हरकतों को देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन कोई तुरंत उसे रोकता हुआ दिखाई नहीं देता।

 

 

आरोपी की हुई पहचान

शिमला के मॉल रोड पर लड़कियों से अश्लील हकरतें करने वाले साधु की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी साधु का नाम नारायण बताया जा रहा है और वह राजस्थान के जमदोली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले साल 2025 में भी शिमला घूमने आया था। इसके बाद वह बीते रोज भी शिमला में पहुंचा था और आज कालका वापस लौटने वाला था। इससे पहले कि वह कालका लौटता, पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया। 

वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर ने पीछे से रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि जहां यह घटना हुई बताई जा रही है, वह क्षेत्र पुलिस के कई महत्वपूर्ण दफ्तरों के बेहद करीब है। इसके बावजूद ऐसी घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने 10 रुपए घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, हिमाचल में कितने रुपए सस्ता होगा तेल! जानें

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

मामले को लेकर शिमला पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति कौन है। पुलिस आसपास के कैमरों की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। यदि कोई पीड़ित सामने आता है या शिकायत करता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें : दागी शिक्षकों को नहीं बख्शेगी सुक्खू सरकार, कानूनी निशाने पर 72 टीचर- कई हुए बर्खास्त

पर्यटन स्थल की छवि पर असर

बता दें कि मॉल रोड और रिज क्षेत्र शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं। ऐसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना सामने आने से न केवल लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं, बल्कि शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख