#अपराध
April 6, 2026
हिमाचल होटल में लग रह थी जिस्म की बोली : आधी रात को पहुंची पुलिस, पंजाब की 3 महिलाएं रेस्क्यू
लंबे समय से चल रहा था गंदा खेल- पुलिस ने किया पर्दाफाश
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हमीरपुर जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भोटा के बैहण क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
देह व्यापार के आरोप में पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस अब गिरोह की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सभी महिलाओं के बयान कलमबद्ध कर तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमीरपुर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बैहण क्षेत्र के एक निजी होटल में देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कल दोपहर एक निजी होटल में दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है- जो कि पंजाब की रहने वाली हैं। एक महिला अमृतसर और दो महिाएं तरनतारन से संबंध रखती हैं। महिलाओं की पहचान-

बताया जा रहा है कि होटल संचालकों ने रेड के दौरान पुलिस वालों को कमरे में बुलाकर सांठ-गांठ करने की कोशिश की। मगर पुलिस टीम ने उन्हें ही लताड़ दिया। पुलिस टीम द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम ने महिलाओं का मेडिकल करवा लिया है और कोर्ट में भी पेश कर दिया है।
लोगों का कहना है कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार पुलिस को इस बाबत शिकायत भी दी गई। मगर पुलिस टीम ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।