सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। नालागढ़ के ढाणा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
व्यक्ति ने की आत्महत्या
व्यक्ति की मौत के बाद से परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर व्यक्ति ऐसा खौफनाक कदम क्यों और किन कारणों के चलते उठाया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल- खेलते-खेलते 2 साल की बच्ची के हाथ लगा ज*हर, निगल गई
पंखे से लटका मिला शव
मृतक के पहचान सोनू के रूप में हुई है- जो कि नालागढ़ के ढाणा गांव में किराए के मकान में रहता था। उसका शव घर में पंखे से लटकता हुआ मिला है। सोनू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।
निजी कंपनी में काम करता था सोनू
बताया जा रहा है कि सोनू यहां एक निजी कंपनी में काम करता था। यहीं पर वो अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहते था। आज सुबह उसका शव पंखे ले लटका हुआ देखकर परिवार के होश उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की होती है पूजा, जानें विधि और महत्व
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
क्यों की सोनू ने आत्महत्या?
फिलहाल, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि सोनू ने ऐसा खौफनाक कदम क्यो उठाया। पुलिस टीम द्वारा परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं की आशंका जताई जा रही है।