#अपराध

April 10, 2024

हिमाचल: पांच माह की गर्भवती थी महिला, पति के लौटने से पहले ही लगा लिया..

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नवविवाहित महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां उपमंडल पालमपुर में एक पांच महीने की गर्भवती महिला का शव ससुराल में पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला है।

पांच महीने से गर्भवती ने लगाया फंदा

मृतका का मायका उसके ससुराल से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। मृतका की शादी अभी एक साल पहले ही राजपुर टांडा के एक युवक के साथ हुई थी। अब वह करीब पांच महीने से गर्भवती भी थी। लेकिन इसी बीच महिला का शव घर में फंदे से मिला है। खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

गैस सिलेंडर भरवाने गया था पति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे मृतका का पति गैस सिलेंडर भरवाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसकी भाभी ने वहां पहुंचकर उसे बताया कि उसकी पत्नी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है।

कमरे में फंदे पर झूलता मिला महिला का शव

इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाया हुआ है। इसके बाद भाभी की मदद से वह तुरंत अपनी पत्नी को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले हुई थी शादी

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि महिला ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से डिप्रेशन में रहने लगी थी।

माता-पिता ने नहीं जताया किसी भी शक

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी पालमपुर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतका के माता-पिता ने उनकी बेटी की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्रटम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल: मूकबधिर महिला कर्मचारी से नीचता पड़ी महंगी, TGT हुआ सस्पेंड अस्पताल में पोस्मार्टम करवाने के बाद मृतका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से छानबीन की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख