#अपराध

June 13, 2025

हिमाचल: महिला ने घर में छिपा रखी थी नशे की बड़ी खेप, पुलिस भी देख कर रह गई दंग

दो महिलाओं के पास से मिला 100 ग्राम चिट्टा

शेयर करें:

Kullu Chitta News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है और चिंताजनक बात यह है कि अब महिलाएं भी नशा तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त पाई जा रही हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो महिलाओं को चिट्टा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि इन महिलाओं के पास पकड़ी गई चिट्टे की यह खेप पूरे जिला में शायद अब तक सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।

100 ग्राम चिट्टे संग दो महिलाएं अरेस्ट

पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) को सूचना मिली थी कि भुंतर के पास मशगां गांव में एक महिला के घर से नशे का धंधा संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से करीब 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में फिर डूबे तीन लोग- एक युवती और दो युवकों के निकले प्राण- सदमे में परिजन

21 और 36 साल की हैं महिलाएं

पुलिस ने मौके से मकान मालिक गिरिजा शर्मा (36) निवासी मशगां और रजनी (21) निवासी मनाणी, तहसील बंजार को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : हिमाचल में गहरी खाई में समाई पिकअप, 30 लोग थे सवार- चीखों से दहला पूरा इलाका

क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

एसपी कुल्लू डॉण् कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित महिलाओं से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन.कौन लोग जुड़े हुए हैं।

हिमाचल में बढ़ा नशे का प्रचलन

यह मामला हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रकोप की भयावह तस्वीर पेश करता है। खासकर यह तथ्य कि महिलाएं अब इस अवैध कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैंए समाज में नैतिक और सामाजिक गिरावट का संकेत है। पहाड़ी राज्य, जो कभी शांतिपूर्ण जीवनशैली के लिए जाना जाता थाए अब नशे के कुचक्र में फंसता जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख