राजनीति

#अपराध

March 8, 2024

हिमाचल: परेशान महिला का 'टैरो कार्ड रीडर' ने उठाया फायदा, शादी करूंगा कह बनाए संबंध

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Police arrested accused of physically exploiting a woman in delhi kasauli himachal
शिमला/दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में हर साल जहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। वहीं दूसरे राज्यों में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भी हिमाचल में में शरण ले लेते हैं। ऐसा ही एक दुष्कर्म का आरोपी भी दिल्ली में महिला से दुष्कर्म करने के बाद हिमाचल भाग आया। जिसे दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के कसौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी 35 वर्षीय टैरो कार्ड रीडर सिद्धांत जोशी ने एक परेशान महिला को झूठा दिलासा दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने महिला के प्राइवेट फोटो और वीडियो भी बना लिए।

दिल्ली में दुष्कर्म का आरोपी हिमाचल में किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में एक महिला कुछ समय से परेशान थी। अपनी परेशानियों को सुलझाने की उम्मीद लेकर वह अपने एक दोस्त के साथ 35 वर्षीय टैरो कार्ड रीडर सिद्धांत जोशी के पास पहुंची। सिद्धांत जोशी ने महिला की परेशानी जानी और उसे दिलासा दिया। जिसके बाद सिद्धांत जोशी ने महिला को बातों में फंसा कर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

अपनी परेशानी लेकर टैरो कार्ड रीडर के पास पहुंची थी महिला

महिला के अनुसार सिद्धांत जोशी ने उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो भी बना लिए। जिसके बाद वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया। महिला ने पहली मार्च को दिल्ली पुलिस के समक्ष आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया और उन्हें उत्तराखंड से लेकर यूपी और पंजाब तक भेजा।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पकड़ा आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी का उत्तराखंड से पंजाब तक पीछा करती रही। इसी बीच आरोपी हिमाचल के कसौली पहुंच गया।

हिमाचल के कसौली में पकड़ा आरोपी

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे आखिरकार हिमाचल प्रदेश के कसौली से गिरफ्तार कर लिया। रोहित मीना ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया। टैरो कार्ड रीडर पर आरोप है कि उसने महिला को धमकाने के लिए प्राइवेट तस्वीरें ली थीं और वीडियो भी बनाए थे।
Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख