राजनीति

#अपराध

July 11, 2024

नशे के सौदागर ने दो साल में बेच दिया 3.40 करोड़ का नशा, ऐसे धरा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Police arrest mastermind drug supply shimla district himachal
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबारी काफी सक्रिय हो गए हैं। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल कर यह नशा माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। तस्कर अलग अलग राज्यों से हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी करते हैं और करोड़ों रुपया कमाते हैं। ऐसा ही मामला हिमाचल के शिमला जिले से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया गिरोह का सरगना

जानकारी के मुताबिक़ 3 जुलाई को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों से डेढ़ किलो अफीम बरामद की थी। दोनों व्यक्ति शिमला के नारकंडा में सेब के बगान में काम करते थे। यह भी पढ़ें: एक साथ दुनिया छोड़ गए पति-पत्नी, बाइक पर माथा टेकने जा रहे थे मंदिर दोनों आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके मास्टरमाइंड मुख्य सरगना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इस गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। जो मूलतः नेपाल का रहने वाला है।

2 साल में किया 3.40 करोड़ का बेचा नशा

रवि शिमला के नारकंडा में रहकर नशे का यह कारोबार चलाया करता था। वहीं से एसआई एंकुश के नेतृत्व में रवि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जब रवि से पूछताछ की तो उसने बड़े खुलासे किए। यह भी पढ़ें: महिला सहित चार लोगों ने छीन ली व्यक्ति की जिंदगी, जमीन का टुकड़ा बना वजह इस मामले में पुलिस को कई हैरतंगेज़ जानकारियां भी प्राप्त हुईं। जांच के दौरान आरोपी के खाते से पिछले 2 साल में 3 करोड़ 40 लाख का लेनदेन पुलिस के सामने आया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा कि गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में क्लर्क था रजत, कमरे में ल*टका हुआ मिला : पसरा मातम

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख