राजनीति

#अपराध

October 27, 2024

हिमाचल के युवक का चंडीगढ़ में हैक हुआ फोन, शातिरों ने कई दोस्तों से ट्रांसफर करवाए पैसे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Phone hack aman chintpurni una chandigarh friends money transfer whatsapp message
ऊना। हिमाचल प्रदेश में एक ही दिन में ठगी को दो मामले सामने आए हैं। सूबे के सोलन जिले में जहां शातिरों ने महिला से ICICI बैंक का कर्मचारी बनकर लाखों रुपए ठग लिए हैं। वहीं, अब ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है। यहां चिंतपूर्णी इलाके में शातरिों ने फोन हैक करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

शातिरों ने हैक किया फोन

मामले की शिकायत अमन शर्मा नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाई है। अमन ने बताया कि किसी ने उसका फोन हैक कर लिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, परिजनों ने शक किया जाहिर

फोन पर सिर्फ इनकंमिंग चालू

अमन ने बताया कि बीते कल वो चंडीगढ़ गया हुआ था। इस दौरान करीब 11 बजे उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद से उसके फोन पर सिर्फ इनकंमिंग आ रही थी। फोन पर ना कोई आउटगोइंग काल हो रही थी और ना ही फेसबुक और व्हाट्सएप चल रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक साथ बुझे पांच घरों के चिराग

दोस्तों से मांग रहा पैसे

इसी बीच कुछ लोगों ने उसे फोन करके बताया कि उसकी फोटो लगा कर एक व्यक्ति चैट के माध्यम से पैसे मांग रहा है।व्यक्ति उसके दोस्तों को स्कैनर भेज कर पैसों की मांग कर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने उसके झांसे में आकर शातिर द्वारा भेजे गए स्कैनर पर पैसे डाल दिए हैं।

स्कैनर भेज कर रहा पैसों की मांग

अमन ने बताया कि उसके तीन दोस्तों द्वारा शातिर को 5000, 2000 और 1000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, अब अमन ने उन सभी लोगों को और पैसे देने से मना कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि अमन की शिकायत के आधार पर साइबर सेल पुलिस टीम को मामले की सूचना दी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अमन की डिटेल्स लेकर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख