#अपराध

November 6, 2024

हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा...

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक नया स्कैम सामने आया है। जिले के लोगों को पाकिस्तान के फोन नंबर से फोन कर कुछ लोग धमकियां दे रहे हैं। लोगों को बच्चों की जान को खतरा होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

पाकिस्तान से आ रहा फोन

बताया जा रहा है कि ये शातिर पहले किसी परिवार की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं और फिर पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से फोन करके संगीन अपराध में गिरफ्तार करने की बात कह कर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचली बंदा इंस्टाग्राम पर चला था बकरियां खरीदने, राजस्थान पहुंचकर हुआ कंगाल

पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

ताजा मामले में इस फोन कॉल की शिकायत चंबा के रजेरा के रहने वाले विरेंद्र ठाकुर ने पुलिस में करवाई है। शिकायकर्ता ने बताया उसे एक नंबर से फोन आया- जिसका कोड पाकिस्तान का था। फोन पर व्यक्ति ने विरेंद्र को कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके बेटे को स्कूल से उठा लिया है। ये सुनकर विरेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बेटे ने किया दुष्कर्म

वहीं, जब विरेंद्र ने पूछा कि उसके बेटे के साथ ऐसा क्यों हुआ है तो शातिर ने विरेंद्र को कहा कि उसके बेटे ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर विरेंद्र को यकीन नहीं हुआ- विरेंद्र ने कहा कि मेरा बेटा आज चार दिन बाद स्कूल गया है और वो ऐसा कभी नहीं कर सकता। यह भी पढ़ें : हिमाचल अपने पैरों पर हो रहा खड़ा- आर्थिक स्थिति पर CM सुक्खू कह गए बड़ी बात

चुपचाप वैसा करो जैसा बोला जाए

इसी दौरान शातिर ने एक पुलिस अधिकारी की तरह विरेंद्र को फटकार लगाई और कहा कि अगर अपने बेटे को बचाना चाहता है तो वो चुपचाप वैसा करे जैसा उसे बोला जा रहा है। इसी बीच विरेंद्र ने फोन काट दिया और तुरंत अपने बेटे के स्कूल में फोन करके पता किया। स्कूल से विरेंद्र को पता चला कि ऐसी तरह की कोई घटना नहीं हई है। उसका बेटा स्कूल में है और सुरक्षित है। इसके बाद विरेंद्र को एहसास हुआ कि कोई उसे बेवकूफ बना रहा था। उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया ताकि पता लगाया जा सके कि कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : वसूली पत्रकारों को VIP ट्रीटमेंट दे रहा था थानेदार, चंद घंटो में आई ऐसी खबर शुरुआती जांच में पाया गया है कि जिले के कई लोगों पाकिस्तान के नंबर से फोन आ चुके हैं। शातिरों द्वारा लोगों से पैसों की डिमांड भी की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक इन शातिरों के झांसें में कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है।

धमका कर ऐंठना चाह रहे पैसे

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जिले के कई लोगों को पाकिस्तान के कोड वाले नंबरों से फोन आ रहा है। ये लोग फोन पर लोगों को धमका कर पैसे ऐंठना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह के फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील है कि अगर किसी को भी ऐसी कॉल आती है तो वो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख