राजनीति

#अपराध

August 30, 2024

शादी से पहले भी फिर शादी के बाद भी: कई बार किया मुंह काला, अब केस दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Newly married una delhi business man himachal canada
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की एक नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नवविवाहिता के साथ यह घिनौनी हरकत दिल्ली के रहने वाले एक कारोबारी ने की है। पुलिस टीम ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद कोचिंग लेने के लिए दिल्ली चली गई। वहां नौकरी करते हुआ उसका संपर्क हरबंस चौधरी नाम के व्यक्ति से हुआ- जो कि एक कारोबारी है। यह भी पढ़ें: नाइजीरियन मूल की ‘नकली लड़की’ ने हिमाचली बंदे को लगाया चूना, 17 लाख ठगे

नौकरी करने गई थी दिल्ली

हरबंस की नियत ठीक नहीं लगने के चक्कर में उसने हरबंस के पास से नौकरी छोड़ दी और वापस घर लौट आई। मगर हरबंस बार-बार उससे संपर्क करता रहा। हरबंस ने पीड़िता को उसकी सुरक्षा का हवाला देते हुए वापस अपने पास काम करने को बुला लिया।

20 से 50 हजार कर दी सैलरी

इतना ही नहीं उसने तुरंत प्रभाव से पीड़िता की सैलरी भी 20 हजार से 50 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी। साथ ही पीड़िता के लिए एक फ्लैट का भी बंदोबस्त कर दिया। इसके बाद पीड़िता जब दोबारा हरबंस के पास नौकरी चलने चली गई। इसी फ्लैट में आरोपी हरबंस ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह भी पढ़ें: पति-पत्नी ने बना दिया चिट्टे को अपना बिजनेस- युवाओं को बनाते थे नशे का आदी

फ्लैट में बनाए जबरन शारीरिक संबंध

इसके बाद हरबंस पीड़िता को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देना लगा और लगातार उसे हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच पीड़िता के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी। शादी के बाद पीड़िता अपने पति के साथ कनाडा चली गई। मगर आरोपी ने तब भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा और उसके पति को उसके अश्लील चित्र भेजने की बात कहने लगा। आरोपी ने पीड़िता को भारत वापस आने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच पीड़िता जब भारत आई तो- नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद ही आरोपी उसे लेने पहुंच गय। इसके बाद उसने दोबारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह भी पढ़ें: आज सदन में मंत्री विक्रमादित्य को घेरने की तैयारी- 4 BJP विधायक करेंगे ये खास चर्चा

दिल्ली के कारोबारी की नीच हरकत

वहीं, जब पीड़िता अपने मायके पहुंची तो आरोपी हरियाणा नंबर की एक कार लेकर उसके घर पहुंच गया और उसे धार्मिक स्थल पीरनिगाह की तरफ ले गया। यहां पर भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

कनाडा से वापस बुलाया भारत

पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरबंस अब उसे लगातार पति को छोड़कर उसे पास काम करने के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही उसके फोटो और वीडियो पति को भेजने के लिए धमकियां दे रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर हरबंस चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख