#अपराध

October 1, 2024

हिमाचल : शर्मसार हुई मां की ममता, मिट्टी के ढेर पर पड़ा मिला नवजात शिशु

शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बरमाणा में एक नवजात बच्चा संदिग्ध हालत में मिट्टी के ढेर पर पड़ा हुआ मिला है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

मिट्टी के ढेर पर पड़ा मिला नवजात

जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा बरमाणा में सड़क के पास एक मिट्टी के ढेर में नवजात बच्चे को बिना कपड़ों के फेंक दिया था। वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्चे को मिट्टी के ढेर पर देखा तो उसने तुरंत बच्चे को उठाया। फिर इस बात की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस प्रशासन को दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास काटने पर हुआ विवाद- मां और बेटे ने शख्स पर किए कई वार

पूरी तरह से स्वास्थ्य है बच्चा

इसके बाद नवजात बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे का स्वास्थ्य जांचा और पाया कि बच्चा स्वस्थ है। फिलहाल, डॉक्टरों ने अभी बच्चे को अगले कुछ घंटों तक ऑब्जर्वेशन पर रखा है। चिकित्सकों ने उसे अगले कुछ घंटों तक ऑब्जर्वेशन पर रखा है।

गोद ले सकता है कोई भी

विदित रहे कि, कुछ घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद नवजात शिशु को चाइल्ड वेल्फेयर सोसायटी को सौंप दिया जाएगा। वहीं, अगर कोई दंपति बच्चे को गोद लेना चाहेगा तो बच्चे की सुरक्षा के लिहाज से सभी औपचारकिताएं पूरी करने के बाद बच्चा गोद ले पाएगा। यह भी पढ़ें : कमरे में अकेला सोया था हर्ष, सुबह दरवाजे खोलते ही मची चीख-पुकार

कैसे छोड़ सकता है कोई ऐसे?

लोगों का कहना है कि यह काफी चिंता का विषय है कि कैसे लोग किसी नवजात शिशु को इस तरह सड़क पर छोड़ देते हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रावई करनी चाहिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख