सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ जबरदस्त स्ट्राइक की है। सिरमौर पुलिस के डिटेक्शन सेल टीम ने वाल्मीकि नगर में एक ही परिवार की तीन पीढ़िय़ों को चरस-अफीम-हेरोइन समेत लाखों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
कई तरह के नशे के साथ नकदी बरामद
जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल टीम ने आधी रात को वाल्मीकि नगर में एक घर में दबिश दी। जहां पुलिस टीम ने 336 स्पासमैक्स ट्रामाडोल कैप्सूल, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम, 23.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 24 लाख 40 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की।
यह भी पढें: पिता को तैरना नहीं आता था : आंखों के सामने ही डूब गया 14 साल का बेटा
एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां अरेस्ट
मामले में पुलिस टीम ने घर के मुखिया 71 साल के प्रेम चंद के साथ-साथ उसके 44 वर्षीय बेटे सागर और 21 वर्षीय पोते संग्राम को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को वख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
शादी के एक दिन बाद दुल्हनिया प्रेमी संग हुई फरार
यह मामला चंबा जिले के भरमौर से सामने आया है। यहां एक युवती की बीती 11 जुलाई को शादी हुई थी। 12 जुलाई को बारात नई-नवेली दुल्हन को अपने साथ लेकर घर लौटी थी। ससुराल में शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद 13 जुलाई को नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके गई।
मायके में उसने अपनी मां के साथ सोने का हवाला देकर पति को अलग कमरे में सोने के लिए कहा। इसी बीच आधी रात को वह बिना किसी को कुछ बताए घर से अपने प्रेमी के साथ रफू-चक्कर हो गई। नवविवाहिता का प्रेमी भी उसी के क्षेत्र...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिता की नजरों के सामने डूबा 14 वर्षीय बेटा
यह दुखद हादसा बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां पिता, बुआ की बेटी और गांव के अन्य युवकों के साथ नदी में कपड़े धोने गए युवक की डूबने के कारण मौत हो गई है। मृतक की उम्र महज 14 साल थी और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
प्रियांशु अपनी बुआ के घर रहता था और वह वहीं पर 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों प्रियांशु के पिता भी अपनी बहन के घर रहने के लिए आए हुए थे। घर से करीब 100 मीटर दूर...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें