#अपराध

August 13, 2024

24 साल के आर्यन ने किसी को कुछ नहीं बताया और छोड़ गया दुनिया

शेयर करें:

सिरमौर। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत सारे लोग तनावग्रस्त हैं। कुछ लोग इस तनाव का डटकर सामना करते हैं। जबकि, कुछ लोग मानसिक तनाव झेल नहीं पाते हैं और खौफनाक कदम उठा लेते हैं। बहुत सारे लोग हैं जो किसी ना किसी कारण वश आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है।

24 वर्षीय आर्यन ने किया सुसाइड

यहां जिला मुख्यालय नाहन में एक 24 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है- जो कि कच्चा टैंक का रहने वाला था। यह भी पढ़ें: नाले में मिली बाइक, 22 वर्षीय अभिषेक के बहने की आशंका- सर्च ऑपरेशन जारी

सुसाइड नोट और पेन मिला

शुरुआती जांच में पुलिस टीम को युवक के कमरे में से सुसाइड नोट और एक पेन भी मिला है। पुलिस टीम ने दोनों चीजों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर पर कमरे में लटका मिला

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को फोन पर सूचना मिली थी कि बस अड्डे के साथ माया राम की दुकान के पीछे एक घर में युवक ने आत्महत्या कर ली है। वहीं, सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि रिहायशी कमरे में युवक का फंदे से लटका हुआ है। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी रमा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और…

पंखे से चुन्नी बांधकर लगाया फंदा

युवक ने पंखे से चुन्नी का फंदा बांधकर गले में फंदे लगाया हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत युवक को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित तक दिया। मामले की पुष्टि करते हुए ASP सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

हर पहलू की हो रही गहनता से जांच

पुलिस टीम द्वारा रिहायशी कमरे का बारिकी से निरीक्षण किया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा कि युवक ने आत्महत्या किसी के उकसाने पर की है या कोई और कारण है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख