#अपराध

August 10, 2025

BCS शिमला से लापता हुए थे तीन छात्र, अब एक बच्चे की मां को फिरौती के लिए आया फोन

वीकेंड पर घूमने निकले थे तीनों छात्र, नहीं लौट वापस

शेयर करें:

shimla-BCS-Missing-Student.jpg

शिमला/करनाल। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बिशन कॉटन स्कूल से लापता हुए तीन बच्चों के मामले में नया मोड़ आ गया है। इन लापता तीन बच्चों में से एक बच्चे की मां को फिरौती के लिए फोन आया है। जिसमें फिरौती मांगने वालों ने धमकी दी है कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में हैं और गन प्वाइंट पर है। बच्चे को जिंदा वापस पाना चाहती हो तो फिरौती की रकम तैयार रखो।

शिमला के बोर्डिंग स्कूल से लापता हुए थे तीन छात्र

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठिक निजी बोर्डिंग स्कूल बिशप कॉटन के छठी कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। यह छात्र बीते रोज वीकेंड होने के चलते शिमला शहर में घूमने निकले थे। शाम को अन्य छात्र तो वापस लौट आए, लेकिन तीन छात्र हॉस्टल नहीं लौटे। जिसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। लापता हुए छात्रों में दो हिमाचल के जबकि एक करनाल का रहने वाला था। अब करनाल के लापता छात्र की मां को फिरौती के लिए कॉल आई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शातिरों ने सरकारी वेबसाइट हैक कर बना दिया फर्जी CM राहत कोष, 15 दिन बाद जागा विभाग

अनजान नंबर से आया फोन मांगी फिरौती

करनाल पुलिस को सौंपी शिकायत में लापता छठी कक्षा के छात्र अंगद की मां दीप्ति लाठर ने बताया कि बीते रोज उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया था। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे पास गन प्वाइंट पर है। फिरौती की रकम तैयार रखना। रकम कितनी और कब कहां देनी है, यह बात में बताएंगे। उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी तो कुछ भी बताया तो यह बच्चे के लिए ठीक नहीं होगा। इस फोन के बाद दीप्टि लाठर ने करनाल पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के गांवों में पानी का बिल वसूलेंगी पंचायतें, दरें तय करने का मिलेगा पूरा अधिकार

शिमला पहुंचे परिजन

करनाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत ही शिमला पुलिस से संपर्क साधा। इस दौरान अंगद के परिजन भी शिमला पहुंच गए हैं। हालांकि पुलिस बीते रोज ही लापता छात्रों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। लापता छात्र अंगद के चाचा पप्पू लाठर ने शिमला पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा पिछले तीन साल से इस स्कूल में पढ़ रहा है। 

शिमला घूमने आए थे

मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल वीकेंड के मौके पर स्कूल के कुछ बच्चे शिमला शहर में घूमने आए थे। शाम के समय बाकी छात्र स्कूल के हॉस्टल लौट आए। मगर तीन छात्र स्कूल वापस नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता

वीकेंड पर निकले थे बच्चे

यह बात जब स्कूल प्रशासन को पता चली तो मौके पर हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आनन-फानन में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कल शाम से लेकर अभी तक तीनों स्टूडेंट्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं थम रही बारिश- आज 8 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों की तलाश के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस टीम द्वारा शहर में लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिजनों की बढ़ी चिंता

साथ ही वाहनों की जांच की जा रही है- ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चे शहर से बाहर तो नहीं चले गए हैं। बच्चों के परिजनों बच्चों को बच्चों के लापता होने की सूचना फोन पर मिली। परिजन बच्चों के सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के वादे धरे के धरे : एक महीने बाद भी नहीं बना पुल- बच्चे नहीं पहुंच पा रहे स्कूल

लापता बच्चों की पहचान

लापात बच्चे करनाल, कुल्लू और मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लापता बच्चों की पहचान-

  • अंगद
  • हितेंद्र
  • विदांश

एशिया का सबसे पुराना बोर्डिंग स्कूल

विदित रहे कि, बोर्डिंग स्कूल बिशप कॉटन एशिया के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूलों में से एक माना जाता है। यहां ज्यादातर छात्र बाहरी राज्यों से पढ़ने आते हैं। यहां पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों और प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख