#अपराध

August 22, 2024

बैग में किताबों की जगह ठूंसे कपड़े, ट्यूशन के बहाने घर से फुर्र हुए 3 बच्चे

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तीन बच्चे घर से कहीं लापता हो गए हैं। यहां शहर में वार्ड नंबर 10 से तीनों बच्चे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। मगर वह ट्यूशन सेंटर पहुंचे ही नहीं। बच्चे घर से अपने साथ बैग में कपड़े लेकर कहीं गायब हो गए हैं।
क्या है लापता बच्चों की उम्र?
तीनों लापता बच्चों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है। लापता बच्चों में एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। लापता बच्चों की पहचान 17 वर्षीय कंचन, 14 वर्षीय मनोज और 12 साल के अंकुश के रूप में हुई है। कंचन और मनोज सगे भाई बहन हैं। यह भी पढ़ें: IGMC में नशा बेचने आई थी महिला, 1 किलो से अधिक चरस समेत हुई अरेस्ट मामले को लेकर पीड़ित माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और लापता बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है।

उठ रहे कई सवाल?

  • कब से लापता हैं बच्चे?
  • कहां के रहने वाले हैं पीड़ित परिवार?
  • आखिरी बार कहां दिखे तीनों बच्चे?
  • क्या बोल कर निकले थे घर से?
  • परिजनों को कैसे पता चला?
  • कब से साथ में ट्यूशन पढ़ रहे हैं बच्चे?
  • कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?
यह भी पढ़ें:  हिमाचल: स्क्रब टायफस वाले कीड़े ने मां-बेटे को काटा, दोनों स्वर्ग सिधारे

कहां तक पुलिस की जांच?

वहीं, माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऊना शहर के आधा दर्जन के करीब CCTV की फुटेज को खंगाला है। इसमें से दो-तीन कैमरों में बच्चे दिखाई दिए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम ने बच्चों को ढूंढने के लिए आसपास के थाना और चौकियों में बच्चों के फोटो सर्कुलेट कर दिए हैं। साथ ही एक टीम को बच्चों की खोज के लिए नंगल भेज दिया गया है।

कब निकले थे घर से?

जानकारी के अनुसार, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने आए मित्रपाल ने बताया कि उनकी बेटी कंचन और मनोज किशनपाल के बेटे अंकुश के साथ मंगलवार दोपहर चार बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। मगर देर शाम तक भी बच्चे घर वापिस नहीं आए।

परिजनों को कैसे पता चला?

जब परिजनों ने ट्यूशन सेंटर जाकर पता गया तो उन्हें पता चला कि तीनों बच्चे आज ट्यूशन सेंटर आए ही नहीं थे। यह सुनने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मित्रपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह भी पढ़ें: समारोह के लिए हिमाचल आया था परिवार, जवान बेटे की देह के साथ लौटा वापस

कहां दिखाई दिए बच्चे?

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे एक-दो जगह CCTV फुटेज में दिखाई दिए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चों को ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे घर से अपने साथ कपड़े भी बैग में डालकर ले गए हैं। गौरतलब है कि अगर बच्चे खुद घर से अपने बैग में किताबों की जगह कपड़े भर कर निकले हैं तो इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे खुद कहीं प्लान बना कर पहाड़ों पर घूमने निकल गए हैं। हालांकि, तीनों ही बच्चे नाबालिग हैं- ऐसे में ऐसा भी हो सकता है कि कोई उन्हें बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया हो। मामले की स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी- जब तीनों बच्चों का पता लग पाएगा। फिलहाल, बच्चों के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख