#अपराध

October 7, 2024

हिमाचल : दुनिया छोड़ गई विवाहिता, मायका पक्ष के आरोप पर पति हुआ अरेस्ट

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आज भी कुछ लोगों द्वारा बहुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बहुएं अपने प्राण तक दे देती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के मायके वालों ने उसके पति पर उनकी बेटी की हत्या करने का शक जाहिर किया है।

विवाहिता की हुई मौत

मामला चंबा जिले के विकास खंड मैहला की सुनारा पंचायत से सामने आया है। यहां एक 39 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के मायके पक्ष ने बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि उनका दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैरापिट से टकराई बाइक, व्यक्ति की आखों के सामने दोस्त ने तोड़ा दम

पति को पुलिस ने किया अरेस्ट

मृतका की पहचान वंदना देवी पत्नी रंजीत के रूप में हुई है- जो कि लुहारका गांव की रहने वाली थी। मामले में मायके पक्ष ने रंजीत के खिलाफ थाने में वंदना की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

भाई को मिली बीमार होने की खबर

पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई संजय ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली थी कि वंदना की तबीयत खराब हो गई है। मगर ये नहीं बताया जा रहा था कि वंदना को असल में हुआ क्या है। कभी पेट दर्द तो कभी कुछ चीज खाने की बात कही जा रही थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल के बेटे को BSF में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसान पिता का चौड़ा किया सीना

बहन के साथ मारपीट करता था जीजा

इसके बाद जब वो वंदना के घर गए तो वहां वंदना बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय ने पुलिस से इस बारे में कड़ी जांच करके रंजीत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संजय ने बताया रंजीत पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद कई बार उसे समझाने की कोशिश की गई, ताकि उसकी लड़ाई का असर बच्चों पर ना पड़े।

बेटे को भी मारता था रंजीत

वहीं, मायका पक्ष ने पुलिस काे बताया गया कि रंजीत ना सिर्फ वंदना से बल्कि बेटे के साथ भी मारपीट करता था। इसे लेकर एक साल पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इतना ही नहीं कई बार पंचायत में भी रंजीत के खिलाफ शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान बंद करके जा रहा था नरेश, रास्ते में व्यक्ति ने किया सिर पर वार और…

बेटी और बेटे से छिन गई मां

उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को भी रंजीत बेटे के साथ मारपीट कर रहा था। इसी बीच जब वंदना ने उसे रोकना चाहा को उसने वंदना के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की थी। उनका आरोप है कि रंजीत ने ही वंदना की हत्या की है। मृतका अपने पीछे 17 साल की बेटी और 13 साल का बेटा छोड़ गई है। वहीं, सुनारा पंचायत के उपप्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि कई बार पंचायत को पति-पत्नी के बीच झगड़े की शिकायतें आती रहती थीं। दोनों के बीच झगड़े को कई बार शांत करवाया गया।

कैसे हई वंदना की मौत?

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP चंबा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मायका पक्ष के बयान दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख