#अपराध

June 13, 2024

शादीशुदा महिला ने कहा था- मेरी आबरू लूटता है: थाने में ही निगल लिया जह.र

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हवालात में बंद आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी पर शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति के बाहर जाते ही घर आता था पत्नी का बॉयफ्रेंड, जबरन करता था अनर्थ

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मंडी जिला की एक विवाहिता ने जिला बिलासपुर के रहने वाले बयंत सिंह उर्फ काकू पुत्र अजीत सिंह पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने इस संदर्भ में सुंदरनगर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी से दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके घर पर आता रहता था। इस दौरान आरोपी उसकी इच्छा के बिना जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानें कब होगी और क्या है अहम मुद्दे

नग्न फोटो वायरल करने की दी धमकी

इतना ही नहीं उसने उसके कुछ नग्न फोटो भी ले लिए थे। आरोपी ने उसे यह बात अपने पति या किसी अन्य व्यक्ति को बताने से मना किया था। ऐसा ना करने पर उसने धमकी दी थी कि वह उसके नग्न फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसने थाने में जहर का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। यह भी पढ़ें: CID को मिला लापता कांस्टेबल का केस: पत्नी ने लगाई CM सुक्खू से गुहार

हवालात में आरोपी ने खाया जहर

मामले की पुष्टि करते हुए ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सुंदरनगर थाने में बंद आरोपी ने हवालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया है। मामले में पुलिस टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हवालात में आरोपी के पास जहर कहां से आया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख