मंडी। आज का दौर में लोग अपने वास्तविक जीवन से ज्यादा इंटरनेट पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इंटरनेट पर नए-नए दोस्त बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसी दौरान कई लोगों के साथ धोखा भी हो जाती है।
दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बहुत लोगों ने फेक अकाउंट बनाए हुए हैं। जोकि पैसों के लालच में लोगों को झांसा देकर दोस्ती करते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रेदश के मंडी जिला से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की शिप्रा बनी सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट, सच किया बचपन का सपना
17 लाख रुपए की ठगी
यहां एक व्यक्ति से 17 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। नाइजीरियन मूल के व्यक्ति ने लड़की बनकर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीती 25 अगस्त को ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी फेसबुक पर एक विदेशी लड़की के साथ दोस्ती हुई थी। विदेशी लड़की ने उससे भारत आकर मिलने की बात कही।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी आकांक्षा शर्मा भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट
इसके बाद लड़की ने बताया कि वह भारत आ गई है। मगर उसके पास बहुत सारी विदेशी करेंसी होने के कारण उसे यहां दिल्ली में कस्टम ऑफिसर ने उसे पकड़ लिया है। अब वो ऑफिसर उससे कस्टम चार्ज अदा करने के लिए कह रहा है।इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया। पीड़ित से कस्टम चार्ज और अलग-अलग प्रकार के चार्ज के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी की गई।
लड़की बन कर करता था बात, निकला लड़का
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि ठगी करने वाली महिला नहीं बल्कि एक नाइजीरियन मूल का व्यक्ति है। आरोपी ने फेसबुक पर लड़की के नाम से जाली ID बनाई थी। इसी के जरिए वे लोगों के साथ पैसों की ठगी कर रहा था।
यह भी पढ़ें: आज सदन में मंत्री विक्रमादित्य को घेरने की तैयारी- 4 BJP विधायक करेंगे ये खास चर्चा
मामले में गहनता से जांच करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने 28 अगस्त को आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय बिलासपुर में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच की जा रही है।