#अपराध

September 20, 2024

हिमाचल में पैदल नशा बेचने निकले थे पंजाबी युवक, लाखों की खेप के साथ हुए अरेस्ट

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश का युवा नशे के जाल में फंसता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि बाहरी राज्यों के लोग यहां आकर धड़ल्ले से युवाओं को नशा बेच रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा इस कारोबार में संलिप्त लोगों पर समय-समय पर शिकंजा कसा जा रहा है।

दो युवकों से मिली चिट्टे की खेप

इस कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है। यहां पुलिस टीम ने पंजाब के अमृतसर के दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवक ने चा*कू से गोद डाली युवती, दोनों एक ही रेस्टोरेंट में करते हैं काम जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुलिस चौकी डैहर की पुलिस टीम ने फोरलेन सड़क पर समलेहु-सकरोहा संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा वहां आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही थी।

पैदल नशा बेचने निकले थे युवक

इसी बीच पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका तो पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए। इस पर पुलिस टीम को युवकों पर शक हुआ। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली। यह भी पढ़ें: हिमाचल : मंगवाया जूता निकला साबुन, फिल्पकार्ट भरेगा 40 हजार का हर्जाना तलाशी के दौरान एक युवक ने अपनी जेब से कोई चीज निकालकर फेंकी और मौके से भाग गए। पुलिस टीम ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दोनों युवकों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसी बीच फेंके गए पैकेट की जांच की गई तो उसमें से 81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

अमृतसर के युवकों से मिला लाखों रुपए का चिट्टा

इसके बाद पुलिस ने मौके पर चिट्टे की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान कुलदीप सिंह (24) और जरनैल सिंह (24) निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पकड़े गए चिट्टे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों युवक पुलिस गिरफ्त में हैं। दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख