राजनीति

#अपराध

December 30, 2024

हिमाचल : रेन शेल्टर में पड़ी मिली देह, परिवार का नहीं चल पाया पता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Man rain shelter chamba himachal pradesh rainfall
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां भरमौर-चंबा-पठानकोट NH पर चैहली वर्षाशालिका में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की उम्र 60 से 65 साल के बीच बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वर्षाशालिका में मिली लाश

बताया जा रहा है कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा जाएगा और फिर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : दवा या ज*हर… हिमाचल में बनीं हार्ट, बीपी, खांसी सहित 29 दवाएं जांच में फेल मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल कुछ लोग अपने काम से जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने भरमौर-चंबा-पठानकोट NH पर चैहली वर्षाशालिका में एक व्यक्ति को अचेत पड़े हुए देखा। लोगों को लगा कि कोई व्यक्ति नशा करके सोया होगा। मगर काफी समय तक व्यक्ति ने कोई हलचल नहीं की- तो उन्हें शक हुआ।

पूरे इलाके में फैली सनसनी

इसके बाद जांच करने पर व्यक्ति मृत पाया गया। लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय पंचायत प्रधान की मदद से मामले की सूचना चंबा पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में अंगीठी जला सोए थे बाप-बेटे, दोनों ने एक साथ त्यागे प्राण

नहीं हो पाई शिनाख्त

शुरुआती जांच में व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मृतक के परिजनों का पता करने की कोशिश कर रही है। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मेडिकल कॉलेज चंबा में रखवा दिया है। 72 घंटे तक अगर शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस टीम द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

ठंड के कारण हुई मौत

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा ने बताया कि पुलिस टीम अन्य थानों और चौकियों में लापता लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति भरमौर में रहता था। यहां चैहली में उसकी ठंड के कारण मौत हो गई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख