#अपराध

June 14, 2024

हिमाचल: 39 साल के संजीव को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, फिर भी नहीं बचा

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम अज्ञात कारणों के चलते उठाया है। मृतक संजीव कटवाल अंब का रहने वाला था, जिसकी उम्र 39 साल थी। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार ने वीरवार देर शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे इलाज के लिए अंब अस्पताल ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए IVY अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि DSP अंब वसूधा सूद ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल से जुड़ी इन दो खबरों को भी पढ़ें

घूमने आए थे 5 यार: ब्यास में डूबा एक

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बिंद्रावणी में एक युवक ब्यास नदी में डूब गया है। युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। मगर लापता युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ पंजाब से रोहतांग घूमने आया था। युवक को डूबता देख उसके एक दोस्त ने भी नदी में छलांग लगा दी थी और पानी के तेज बहाव के कारण वह भी नदी में डूबने लगा था। मगर वहां मौजूद प्रवासी मजदूर ने उसे डूबने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने युवकों को ब्यास नदी में उतरने से मना भी किया था। मगर इसके बावजूद वह ब्यास में उतरे और हादसे का शिकार हो गए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पांच दिन से लापता था शख्स: मंदिर के पास मिली लाश

यह मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है। यहां अंब उपमंडल के लोहारा गांव स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 65 साल थी और वह लोहारा गांव का ही रहने वाला था। मृतक के भाई का कहना है कि कुलवंत दिमागी तौर से परेशान था और बीती 9 जून से घर से गायब था। जिसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख