#अपराध

May 22, 2024

हिमाचल: पैदल ही चरस बेचने निकला था हेमराज, लाखों के नशे संग अरेस्ट

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे नशे का प्रचलन के लिए हमेशा से ही पड़ोसी राज्यों को जिम्मेवार ठहराया जाता है। मगर अब हिमाचल के युवाओं ने यह जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है। आए दिन पुलिस टीम द्वारा हिमाचल के कई युवाओं को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है।

युवक से मिली चरस की खेप

ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां भुंतर पुलिस ने एक 33 वर्षीय युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अतंरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लाखों रुपए में है। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने मांगा हिमाचल रेजिमेंट: कंगना को बताया कपिल शर्मा!

पुलिस को देख लगा घबराने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र की पुलिस टीम ने शियाह चौक के पास गड़सा में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रह एक युवक को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर युवक घबराने लगा तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली।

716 ग्राम चरस हुई बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उसके कब्जे से 716 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने चरस की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय हेम राज पुत्र खूब राम निवासी गांव पनेउगी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल के होमगार्ड जवान का दुखद निधन: फौरी राहत में मिले सिर्फ 5 हजार

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

मामले की पुष्टि करते हुए डॉ. गोकलु कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस ने धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी किसी गिरोह के रूप में नशे का कारोबार करता है या अन्य कोई साधन है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख